अमेरिका: लॉस एंजिलिस में निर्माणाधीन सुरंग ढही; सुरक्षित निकाले गए 30 से अधिक श्रमिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में लॉस एंजिलिस शहर के विलमिंगटन में निर्माणाधीन एक विशाल औद्योगिक सुरंग का एक हिस्सा बुधवार को ढह गया था। जिसमें लगभग 30 से अधिक श्रमिक फंस गए थे। सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया है। यह जानकारी लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट ने दी है।
फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि बुधवार को लॉस एंजेलिस में निर्माणाधीन एक औद्योगिक सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था। जिसमें कुछ श्रमिक फंस गए थे। घटना के बाद चलाए गए राहत-बचावकार्य में 31 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह हादसा सुरंग के एकमात्र प्रवेश द्वार से 8 से 9.7 किलोमीटर अंदर हुआ। स्थानीय टेलीविजन की हवाई फुटेज में श्रमिकों को सुरंग के प्रवेश द्वार से निकालते हुए देखा गया है।
सुरंग के ढहे हुए हिस्से के दूसरी ओर मौजूद कुछ श्रमिक 12 से 15 फीट ऊंचे ढीली मिट्टी के टीले को पार कर अपने कुछ अन्य साथियों तक पहुंचे। इसके बाद सभी को एक विशेष सुरंग वाहन के जरिए छोटे-छोटे समूहों में प्रवेश द्वार तक लाया गया। सुरंग से बाहर निकाले गए 27 श्रमिकों की पैरामेडिक्स द्वारा जांच की जा रही है।
LAFD has just reported that all workers who were trapped in the tunnel in Wilmington are now out and accounted for.
I just spoke with many of the workers who were trapped. Thank you to all of our brave first responders who acted immediately. You are L.A.'s true heroes. pic.twitter.com/6hdAwbH1MI— Mayor Karen Bass (@MayorOfLA) July 10, 2025
यह सुरंग भविष्य में अपशिष्ट जल ले जाने के लिए बनाई जा रही है। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, यह सुरंग 18 फीट चौड़ी है। घटनास्थल पर 100 से अधिक फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों को तैनात किया गया था। जो संकीर्ण और सीमित स्थानों से बचाव में माहिर टीमें भी शामिल थीं।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश: शेख हसीना पर प्रदर्शनकारियों की मौत के मामले में चलेगा मुकदमा, पुलिस प्रमुख ने कबूल किया गुनाह