भारत का अंग है अरुणाचल, विवाद बढ़ाने वाली एकतरफा कोशिशों का होगा विरोध : अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि करीब छह दशक से अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र मानता आया है। हम वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सैन्य या असैन्य कार्रवाइयों द्वारा क्षेत्रीय दावों को आगे बढ़ाने वाले किसी भी एकतरफा प्रयास का पुरजोर विरोध करते हैं
And the disputed boundaries, all we can say is that we encourage India and China to use their existing bilateral channels to discuss those and not resort to military force: US Senior State Department official https://t.co/zheUTYi1Kt
— ANI (@ANI) October 1, 2020
भारत और चीन विवाद पर अधिकारी ने वार्ता के जरिए हल ढूंढने की बात कही। उन्होंने कहा कि विवादित सीमा के मुद्दे को लेकर हम यही कह सकते हैं कि हम भारत और चीन को उत्साहित करते हैं कि इन पर चर्चा के लिए दोनों देश पहले से स्थापित द्विपक्षीय चैनलों का उपयोग करें और सैन्य बल का इस्तेमाल न करें।