फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US News: US House of Representatives passed a bill to protect access to contraception

US News: अमेरिका में गर्भनिरोधकों का इस्तेमाल जारी रखने के जतन, बेटी के लिए मां क्यों खरीद रही पिल्स, पढ़ें

Fri, 22 Jul 2022 07:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 22 Jul 2022 07:29 AM IST
सार

माना जा रहा है कि रुढ़िवादी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट देश में गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा सकती है। इसे देखते हुए निचले सदन ने इस विधेयक को पारित किया है।

विज्ञापन
US News: US House of Representatives passed a bill to protect access to contraception
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों देश में गर्भपात के अधिकार को खत्म कर दिया था, लेकिन अब हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने एक विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसमें गर्भनिरोधक दवाओं व अन्य साधनों के इस्तेमाल के अधिकार का संरक्षण किया गया है। अमेरिका में चिंता है कि सुप्रीम कोर्ट अब गर्भ निरोधकों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा सकता है। इसके चलते महिलाओं द्वारा बड़े पैमाने पर इनकी खरीदी कर स्टॉक करने की खबरें हैं। 

विज्ञापन

माना जा रहा है कि रुढ़िवादी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट देश में गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा सकती है। इसे देखते हुए निचले सदन ने इस विधेयक को पारित किया है। सुप्रीम कोर्ट ने देश में गर्भपात के राष्ट्रव्यापी अधिकार को हाल ही में खत्म कर दिया है। इसके खिलाफ अमेरिकी महिलाओं में असंतोष है और वे इसका विरोध कर रही हैं। 
विज्ञापन


गर्भ निरोधकों की बढ़ी मांग, महिलाओं ने तेज की खरीदी
बता दें, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'रो बनाम वेड' फैसले को पलटने के बाद गर्भ नियंत्रण, इमरजेंसी गर्भनिरोधक गोलियों और गर्भपात की दवाओं की खरीदी तेजी से बढ़ी है। कुछ अमेरिकी क्लीनिकों के अनुसार उनके यहां गर्भपात की इन्क्वायरी में चार गुना बढ़ोतरी हुई है। गर्भनिरोधक गोलियों की मांग को लेकर क्लीनिक 'जस्ट द पिल' को एक घंटे में 100 आर्डर मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के लिए गर्भनिरोधक गोलियां जमा कर रहीं मां
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक अमेरिकी महिला ने देश में गर्भपात के गैरकानूनी होने के कारण 16 साल की बेटी के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का स्टॉक कर लिया है। केटी थॉमस नामक महिला ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि मैंने बेटी की अनचाही प्रेग्नेंसी की आशंका से ये गर्भनिरोधक गोलियां खरीदीं। अगर उसके 21 साल के बेटे और उसकी प्रेमिका को कभी जरूरत पड़ी तो भी मैंने इमरजेंसी पिल्स का भी स्टॉक किया है। 
वहीं, ये भी खबर है कि उन अमेरिकी प्रांतों में गर्भपात की संख्या बढ़ गई, जहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी गर्भपात को गैर कानूनी बनाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। अटलांटा में प्लान्ड पेरेंटहुड की प्रवक्ता लॉरेन फ्रेजियर के अनुसार उनके पास आने वाली ऐसी महिलाओं की संख्या बढ़ी है, जो जानना चाहती हैं कि वे कितनी गोलियां स्टॉक कर सकती हैं। हालांकि, इन संस्थाओं ने महिलाओं को चेतावनी दी है कि वे इस तरह से गर्भनिरोधक गोलियों को स्टॉक नहीं करें। जरूरतमंदों के लिए बाजार में स्टॉक मौजूद रहना चाहिए।


अबॉर्शन पिल्स वेबसाइट पर दोगुनी मांग
अमेरिका के छह प्रांतों में ऑनलाइन अबॉर्शन पिल्स की आपूर्ति करने वाले स्टार्टअप 'हे जेन' के अनुसार उसकी वेबसाइट पर मांग 1,000 फीसदी बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मरीजों की मांग दोगुनी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed