{"_id":"6358e835ecfb327452370d3d","slug":"us-new-york-mayor-eric-adams-wishes-happy-diwali-said-live-life-like-lord-ram-and-sita","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: न्यूयॉर्क मेयर एरिक एडम्स ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- प्रभु राम और सीता की तरह जिएं जीवन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: न्यूयॉर्क मेयर एरिक एडम्स ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- प्रभु राम और सीता की तरह जिएं जीवन
Wed, 26 Oct 2022 01:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:27 PM IST
सार
न्यूयॉर्क मेयर एरिक एडम्स ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह हम सबके लिए साथ बैठने, संवाद करने और सिखों के खिलाफ घृणित अपराधो को कम करने का पर्व है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स
- फोटो : Twitter/ Mayor Eric Adams
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ही नहीं इस बार अमेरिका में भी दीपावली की धूम है। इस खास मौके पर न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के आवास पर दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भगवान राम और सीता के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, समुदायों के बीच घृणित अपराध बहुत हैं। हम जानबूझकर ऐसी जगह खोज रहे हैं, जिनसे हम असहमत हैं। ऐसे में हमें दीपावली के उद्देश्यों के साथ जीना चाहिए। न्यूयॉर्क मेयर ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा, आओ भगवान राम और सीता के बताए मार्ग का पालन करें। उनके द्वारा बताई गईं सीखों के साथ जीन जिएं। हम सब दीपावली के उद्देश्यों को पूरा करें और उन पर खरा उतरें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, दीपावली हम सबके लिए साथ बैठने, संवाद करने और सिखों के खिलाफ घृणित अपराधो को कम करने का पर्व है। उन्होंने कहा, अंधेरा बहुत है और हमें प्रकाश की किरण बनने की जरूरत है, जो देश को दिखाए कि हमें अंधेरे को दूर करने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल व भारतीय मूल के सांसद शामिल हुए।
विज्ञापन