{"_id":"5ce2220cbdec2207382fa99b","slug":"us-navy-destroyer-carried-out-a-freedom-of-navigation-operation-in-the-south-china-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' ऑपरेशन किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' ऑपरेशन किया
Mon, 20 May 2019 09:35 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 20 May 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : public.navy.mil
अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ने रविवार को दक्षिण चीन सागर में 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' ऑपरेशन किया है। ये जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी सेना के प्रवक्ता के हवाले से दी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Reuters quoting U.S. military spokesman: A U.S. Navy destroyer carried out a ‘freedom of navigation’ operation in the South China Sea on Sunday.
— ANI (@ANI) May 20, 2019
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका ने बीजिंग के समुद्री दावों को चुनौती देते हुए चीन के प्रभाव क्षेत्र वाले द्वीपों के पास यातायात की आजादी (फ्रीडम ऑफ नेविगेशन) के लिए ऐसे कई अभियान संचालित किए हैं।
भारत और सिंगापुर ने भी किया अभ्यास
भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं ने भी रविवार को ही दक्षिण चीन सागर में द्विपक्षीय अभ्यास किया है। ये अभ्यास 22 मई तक चलने वाला है। भारतीय नौसेना के जहाजों- कोलकाता और शक्ति ने लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान पोसीडॉन-81 के साथ इस अभ्यास में हिस्सा लिया।सिंगापुर की ओर से उसके आएसएन जहाजों- स्टीडफास्ट और वैलिएंट ने समुद्री गश्ती विमान फोकर-50 और एफ-16 लड़ाकू विमान के साथ इस अभ्यास में भाग लिया।
नौसेना ने एक बयान में बताया कि द्विपक्षीय समुद्री रक्षा शो 'आईएमडेक्स- 19' के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद आईएनएस कोलकाता और आईएनएस शक्ति 16 से 22 मई के दौरान वार्षिक सिम्बेक्स-2019 (सिंगापुर इंडिया मैरीटाइम बायलेट्रल एक्सरसाइज) में हिस्सा लेने सिंगापुर में ठहर गए थे।
बता दें दक्षिण चीन सागर में कई देश अपनी दावेदारी करते हैं और वहां चीनी नौसेना अपना दबदबा बनाने का प्रयास करती है।