फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US MPs will vote to increase the limit of green card for other countries

अमेरिकी सांसद ग्रीन कार्ड की सीमा में बढ़ोतरी पर करेंगे वोट, भारतीयों को होगा बड़ा फायदा

Tue, 09 Jul 2019 12:03 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 09 Jul 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
US MPs will vote to increase the limit of green card for other countries
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा मंगलवार को उस विधेयक पर मतदान करेगी जो ग्रीन कार्ड जारी करने को लेकर देशों पर लगी सीमा को हटाने की मांग करता है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों के 310 से ज्यादा सांसदों से समर्थन प्राप्त ‘फेयरनेस फॉर हाई स्किल्ड इमिग्रेंट्स एक्ट’ के आसानी से पारित होने की संभावना है। 

विज्ञापन


विधेयक के प्रस्तावक इस बात से खुश हैं कि 203 डेमोक्रेट और 108 रिपब्लिकन इस विधेयक को सह प्रायोजित कर रहे हैं। इसके प्रस्तावक एक त्वरित प्रक्रिया अपना रहे हैं जिसके तहत विधेयक को बिना सुनवाई एवं संशोधनों के पारित होने के लिए 290 मतों की जरूरत है। 
विज्ञापन


ग्रीन कार्ड पर प्रत्येक देश के हिसाब से लगी सीमा से मुख्यत: फायदा भारत जैसे देशों से एच-1 बी वर्क वीजा पर काम कर रहे हाई-टेक पेशेवरों को होगा जिनके लिए ग्रीन कार्ड का इंतजार एक दशक से भी ज्यादा वक्त का है। हाल के कुछ अध्ययनों में कहा गया कि एच-1 बी वीजा प्राप्त भारतीय आईटी पेशेवरों के लिए यह इंतजार 70 साल से भी ज्यादा का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र रूप से काम करने वाली कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) के मुताबिक, इस विधेयक से परिवार आधारित आव्रजन वीजा पर प्रत्येक देश को लेकर लगी सीमा को उस साल उपलब्ध ऐसे वीजा की कुल संख्या सात प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो जाएगा और रोजगार आधारित आव्रजन वीजा के लिए सात प्रतिशत की सीमा खत्म हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed