फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us minnesota shooting suspect vance boelter texted his roommate after killing two lawmakers

US Shooting: 'मैं जल्द मर सकता हूं', मिनेसोटा गोलीबारी के आरोपी ने अपने दोस्त को किया था ये मैसेज

Sun, 15 Jun 2025 09:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Jun 2025 09:24 AM IST
सार

जांच में पता चला है कि बोएलटर को साल 2016 में गवर्नर की वर्कफोर्स डेवलेपमेंट बोर्ड में नियुक्ति हुई थी। ये वोर्फोर्स बोर्ड ही मिनेसोटा के गवर्नर को सलाह देता  है। बोएलटर द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
us minnesota shooting suspect vance boelter texted his roommate after killing two lawmakers
मिनेसोटा में गोलीबारी का संदिग्ध आरोपी - फोटो : एक्स/एफबीआईमोस्टवॉन्टेड

विस्तार

मिनेसोटा में हुई गोलीबारी के आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित किया है। संदिग्ध आरोपी की पहचान वेंस लूथर बोएलटर के रूप में हुई है। 57 वर्षीय वेंस बोएलटर पर ही मिनेसोटा के राज्य विधायक मेलिसा होर्टमैन और उनके पति की हत्या और स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी पर गोली चलाने का आरोप है। 
विज्ञापन


आरोपी ने अपने दोस्त को किया था मैसेज
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ग्रे रंग की काउबॉय हैट पहने हुए था। एफबीआई ने आरोपी की जानकारी देने वाले को 50 हजार डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। बोएलटर के दोस्त रहे डेविड कार्लसन (59 वर्षीय) ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले वे दोनों एक ही घर में रहते थे और दोनों करीब एक साल तक साथ रहे। शुक्रवार की रात उसने आखिरी बार बोएलटर को देखा था और शनिवार सुबह 6 बजे उसके पास बोएलटर का एक मैसेज आया था। इस मैसेज में बोएलटर ने लिखा कि 'वह शायद जल्द मरने वाला है।' कार्लसन ने इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि बोएलटर को साल 2016 में गवर्नर की वर्कफोर्स डेवलेपमेंट बोर्ड में नियुक्ति हुई थी। ये वोर्फोर्स बोर्ड ही मिनेसोटा के गवर्नर को सलाह देता  है। बोएलटर द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Canada: सिख ऑफ अमेरिका के संस्थापक ने खालिस्तान समर्थकों को लताड़ा; ट्रूडो को बताया सबसे कमजोर प्रधानमंत्री

राजनीतिक दुश्मनी की आशंका भी नहीं
अभी तक की जांच में पता चला है कि बोएलटर किसी भी राजनीतिक पार्टी का कट्टर समर्थक नहीं था। ऐसे में राजनीतिक दुश्मनी की बात भी गले नहीं उतर रही है। कार्लसन ने बताया कि बोएलटर ने पिछले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को वोट किया था और वह भी गर्भपात विरोधी था, लेकिन वह किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर बिल्कुल गुस्से में नहीं था। बोएलटर पूर्व में एक सिक्योरिटी कंपनी का मालिक था, लेकिन हाल के दिनों में बेरोजगार था। एक महीने पहले बोएलटर ने लिंकडन पर लिखा था कि वह फूड इंडस्ट्री में नौकरी की तलाश में है और टेक्सास, मिनेसोटा, फ्लोरिडा और वॉशिंगटन डीसी में काम कर सकता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed