फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US military strikes three more alleged drug boats, killing 3 and possibly leaving survivors

US: ड्रग तस्करी के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई तेज; वेनेजुएला पर शिकंजा, तेल कंपनियों व टैंकरों पर नए प्रतिबंध

Thu, 01 Jan 2026 04:36 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 01 Jan 2026 04:36 AM IST
सार

अमेरिका की तरफ से ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, नाव पर अमेरिकी सेना की तरफ से किए गए हमले में तीन नावों को निशाना बनाया गया। इस हमले में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं ट्रंप प्रशासन की तरफ से वेनेजुएला पर शिकंजा और कसा जा रहा है।

विज्ञापन
US military strikes three more alleged drug boats, killing 3 and possibly leaving survivors
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की सेना ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन और संदिग्ध नावों पर हमला किया है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ लोग नावों से कूदकर समुद्र में चले गए, जिनके जिंदा बचने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिकी सेना की यह जानकारी अमेरिकी दक्षिणी कमान ने दी। हालांकि, यह साफ नहीं किया गया कि ये हमले किस जगह हुए, लेकिन पहले ऐसे हमले कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में हो चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Epstein Files: एपस्टीन केस में 52 लाख से ज्यादा दस्तावेजों की समीक्षा, न्याय विभाग ने लगाए 400 से ज्यादा वकील
विज्ञापन


नाव पर हमले में तीन लोगों की मौत
सेना की तरफ से जारी वीडियो में दिखाया गया कि तीनों नावें एक साथ काफिले में चल रही थीं, जो सामान्य नहीं माना जाता। सेना का दावा है कि ये नावें ड्रग तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाले रास्तों पर थीं और हमले से पहले आपस में नशीले पदार्थों की अदला-बदली कर चुकी थीं। हालांकि, इसका कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया गया। पहली नाव पर हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। बाकी दो नावों में सवार लोग हमले से पहले समुद्र में कूद गए। इसके बाद तुरंत अमेरिकी कोस्ट गार्ड को सूचना दी गई, ताकि खोज और बचाव अभियान चलाया जा सके। अब तक यह साफ नहीं है कि समुद्र में कूदे लोगों को बचाया गया या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी उठ चुके हैं सवाल
सितंबर में हुए एक पुराने हमले के बाद अमेरिका को आलोचना झेलनी पड़ी थी, जब घायल नाव पर दोबारा हमला किया गया था। कुछ डेमोक्रेट सांसदों और कानूनी विशेषज्ञों ने इसे अपराध बताया था, जबकि ट्रंप प्रशासन ने इसे कानूनी कार्रवाई कहा। अब तक सितंबर से शुरू हुए इन हमलों में 33 नावों पर हमला, कम से कम 110 लोगों की मौत बताई जा चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ड्रग्स को अमेरिका में घुसने से रोकने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका ड्रग कार्टेल्स के साथ “सशस्त्र संघर्ष” में है।


वेनेजुएला पर नए प्रतिबंध
इसी बीच अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल सेक्टर पर भी बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने चार तेल कंपनियों, चार तेल टैंकरों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये टैंकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार की मदद कर रहे थे। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के मुताबिक, इन टैंकरों और कंपनियों की अमेरिका में मौजूद संपत्तियां फ्रीज कर दी जाएंगी। नियम तोड़ने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। अमेरिका का आरोप है कि मादुरो सरकार तेल से होने वाली कमाई का इस्तेमाल ड्रग तस्करी और अपराध के लिए कर रही है।

ये भी पढ़ें - Bangladesh: ढाका में मिले जयशंकर और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर; दोनों नेताओं की अनौपचारिक मुलाकात

सीआईए की गुप्त कार्रवाई
एक और बड़े खुलासे में सामने आया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने पिछले हफ्ते वेनेजुएला में ड्रोन हमला किया। यह हमला उस जगह पर हुआ, जहां ड्रग कार्टेल्स के इस्तेमाल की आशंका थी। यह सितंबर के बाद वेनेजुएला की जमीन पर पहली सीधी अमेरिकी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे मादुरो सरकार पर दबाव और बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed