क्या क्यूबा में कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप?: नाकेबंदी के बीच बढ़ाई सैन्य गतिविधियां, जानें रिपोर्ट का दावा
अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ते तनाव के बीच क्यूबा के आसपास अमेरिकी सैन्य निगरानी गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2026 से अब तक अमेरिकी नौसेना और वायुसेना कम से कम 25 निगरानी उड़ानें संचालित कर चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ते तनाव के बीच क्यूबा के तट के पास अमेरिकी सैन्य खुफिया गतिविधियों में हाल के महीनों में अचानक तेजी देखी गई है। सोमवार को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि अमेरिकी सेना की निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने वाली उड़ानों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
रिपोर्ट में फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के सार्वजनिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि 4 फरवरी से अब तक अमेरिकी नौसेना और वायुसेना कम से कम 25 निगरानी उड़ानें संचालित कर चुकी हैं। इनमें ज्यादातर उड़ानें क्यूबा की राजधानी हवाना और सैंटियागो डी क्यूबा के आसपास देखी गईं। कुछ विमान क्यूबा के तट से महज 40 मील यानी करीब 64 किलोमीटर की दूरी तक पहुंच गए।
इन मिशनों में मुख्य रूप से अमेरिकी नौसेना के पी-8ए पोसाइडन समुद्री निगरानी विमान का इस्तेमाल किया गया। यह विमान निगरानी, टोही और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा कुछ उड़ानों में ऐसे विशेष विमान और ड्रोन भी शामिल थे, जो सिग्नल इंटेलिजेंस और हाई-एल्टीट्यूड रिकॉनिसेंस मिशनों में इस्तेमाल किए जाते हैं।
इन घटनाओं को असामान्य माना जा रहा है
रिपोर्ट के अनुसार, इन उड़ानों की बढ़ती संख्या और क्यूबा के तट के इतने करीब पहुंचना असामान्य माना जा रहा है। फरवरी से पहले इस क्षेत्र में इस तरह की सार्वजनिक सैन्य गतिविधियां बहुत कम देखने को मिलती थीं। सीएनएन ने adsb.exposed के डेटा का हवाला देते हुए कहा कि क्यूबा के आसपास इस तरह की सैन्य तैनाती अमेरिकी गतिविधियों के पुराने पैटर्न से अलग है।
ट्रंप ने क्यूबा के खिलाफ बयानबाजी की तेज
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा के खिलाफ अपनी बयानबाजी तेज कर दी है। जनवरी में ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर फॉक्स न्यूज के योगदानकर्ता मार्क थीसेन की एक टिप्पणी साझा की थी, जिसमें कहा गया था कि ट्रंप अपने कार्यकाल खत्म होने से पहले फ्री हवाना का दौरा करेंगे। इसके कुछ दिनों बाद ही ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा पर तेल नाकेबंदी लागू करने का आदेश दिया था।
अमेरिका ने क्यूबा पर लगाए नए प्रतिबंध
पिछले सप्ताह अमेरिका ने क्यूबा की प्रमुख आर्थिक संस्थाओं पर नए प्रतिबंध भी लगाए। इनमें क्यूबा-कनाडा की एक संयुक्त खनन कंपनी और क्यूबा की सेना द्वारा संचालित कारोबारी समूह शामिल हैं। अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि ये संस्थाएं अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के लिए खतरा हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वेनेजुएला और ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियानों से पहले भी इसी तरह का पैटर्न देखने को मिला था, जहां अमेरिकी बयानबाजी के साथ-साथ निगरानी उड़ानों में भी तेजी आई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.