फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-Mexico Border: Threats on the US-Mexico border will not get shelter, President Biden issued order

US-Mexico Border: अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर प्रवासियों को नहीं मिलेगी शरण, राष्ट्रपति बाइडन ने जारी किया आदेश

Wed, 05 Jun 2024 11:22 AM IST
Megha Jha मेघा झा
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:22 AM IST
सार

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर शरण मांगने वाले प्रवासियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि अमेरिका में नवंबर में चुनाव होने जा रहे हैं। 

यह प्रतिबंध दो सप्ताह तक प्रभावी रहेगा। जब तक कि प्रवेश के बंदरगाहों के बीच प्रतिदिन मुठभेड़ों की संख्या सात दिवसीय औसत के तहत 1,500 या उससे कम न हो जाए।

विज्ञापन
US-Mexico Border: Threats on the US-Mexico border will not get shelter, President Biden issued order
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर शरण मांगने वाले प्रवासियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि अमेरिका में नवंबर में चुनाव होने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस में द्विदलीसय सीमा सुरक्षा समझौते के विफल होने के बाद डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति कई महीनों से इस पर विचार कर रहे हैं। दरअसल कई सारे रिपब्लिकन सांसदों ने संभावित रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर खारिज कर दिया था। जो बाइडन का यह आदेश दक्षिणी सीमा पर अतिक्रमण, प्रवासियों के शरण पर रोक लगाएगा।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो यह आदेश तब लागू होगा जब प्रवेश में बंदरगाहों के बीच सीमा मुठभेड़ की संख्या प्रतिदिन 2500 हो जाएगी। बता दें कि दैनिक औसत लगभग इससे अधिक ही है। इसलिए यह आदेश तुरंत लागू किया जाएगा। बता दें कि यह प्रतिबंध दो सप्ताह तक प्रभावी रहेगा। जब तक कि प्रवेश के बंदरगाहों के बीच प्रतिदिन मुठभेड़ों की संख्या सात दिवसीय औसत के तहत 1,500 या उससे कम न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश लागू होते ही जो भी प्रवासी सीमा पर पहुंचेंगे, लेकिन देश वापस लौटने का डर नहीं होगा, उन्हें कुछ ही दिनों या घंटों में संयुक्त राज्य अमेरिका से वापस भेज दिया जाएगा। इन प्रवासियों पर अगले पांच साल तक प्रतिबंध और संभावित आपराधिक मुकदमा भी सजा के तौर पर किया जा सकता है।

प्रतिबंध के दौरान हर शरणार्थी की जांच अमेरिका शरण अधिकारी द्वारा की जाएगी। जांच में सफल होने के बाद यातना के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन सहित मानवीय सुरक्षा के अधिक सीमित रूपों का पालन कर सकते हैं।


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश को समझाते हुए प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि यह निर्देश ऐसे समय आया है जब दिसंबर से सीमा पर मिलने वाले प्रवासियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संख्या अभी भी बहुत अधिक है और बेहतर मौसम में आंकड़े बढ़ सकते हैं। जब मुठभेड़ की संख्या पारंपरिक रूप से बढ़ जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed