फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Marks 250th Independence Day Amid Heat Alert Trump to Address Nation as Celebrations Continue

US: भीषण गर्मी के बावजूद भी नहीं रुकेगा जश्न, ट्रंप देंगे संबोधन; स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में क्या खास?

Sat, 04 Jul 2026 09:51 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 04 Jul 2026 09:51 AM IST
सार

अमेरिका अपने 250वें स्वतंत्रता दिवस का ऐतिहासिक जश्न मना रहा है, लेकिन भीषण गर्मी के कारण कई कार्यक्रमों के समय में बदलाव करना पड़ा है। इसके बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप का संबोधन और भव्य आतिशबाजी तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। ऐसे में आइए, विस्तार से जानते हैं कि आखिर किन बदलावों का फैसला लिया गया, लोगों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम हुए, ट्रंप ने अपने संदेश में क्या कहा?

विज्ञापन
US Marks 250th Independence Day Amid Heat Alert Trump to Address Nation as Celebrations Continue
अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका अपने 250वें स्वतंत्रता दिवस का ऐतिहासिक जश्न मना रहा है। हालांकि वॉशिंगटन और पूर्वी अमेरिका के कई हिस्सों में भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रमों के समय में बदलाव किया गया है। इसके बावजूद सैल्यूट टू अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप का संबोधन, सैन्य प्रदर्शन और भव्य आतिशबाजी तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। वहीं, ट्रंप ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्यापर देशवासियों को संदेश देते हुए अमेरिका के इतिहास, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी जोर दिया।

विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण कार्यक्रमों में क्या बदलाव किए?

आयोजकों ने बताया कि वॉशिंगटन में सक्रिय हीट एडवाइजरी को देखते हुए सैल्यूट टू अमेरिका समारोह के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। इसका मकसद लोगों को अत्यधिक गर्मी से बचाना है। ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर और फीफा फैन जोन अब दोपहर 12 बजे से खुलेंगे और कार्यक्रम समाप्त होने तक खुले रहेंगे। वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट परिसर को भी पहले की तुलना में देर से खोला जाएगा ताकि लोगों को लंबे समय तक धूप में इंतजार न करना पड़े। आयोजकों ने साफ कहा कि समारोह जारी रहेगा, लेकिन लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं?

  • पूरे आयोजन स्थल पर मुफ्त पेयजल वितरण केंद्र बनाए गए हैं।
  • पानी भरने (रिफिल) के स्टेशन लगाए गए हैं।
  • लोगों को गर्मी से बचाने के लिए कूलिंग टेंट तैयार किए गए हैं।
  • वातानुकूलित (एयर कंडीशंड) बसों की व्यवस्था की गई है।
  • 15 एयर कंडीशंड मंडप बनाए गए हैं, जहां लोग आराम कर सकेंगे।
  • अतिरिक्त मेडिकल टीम और चिकित्सा सहायता तैनात की गई है।
  • धुंध वाले कूलिंग क्षेत्र (मिस्टिंग एरिया) और छायादार विश्राम स्थल बनाए गए हैं।
  • प्रवेश को आसान बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा जांच व्यवस्था की गई है।
  • लोगों से हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की गई है।
  • समय-समय पर छांव या ठंडी जगह पर आराम करने की सलाह दी गई है।
  • छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम।
  • गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को खास सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में क्या होगा खास?

  • नेशनल मॉल के ऊपर सैन्य विमानों और हेलीकॉप्टरों का प्रदर्शन शुरू होगा।
  • नासा  के विमान भी हवाई प्रदर्शन का हिस्सा होंगे।
  • अमेरिकी तटरक्षक बल (यूएस कोस्ट गार्ड) अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेगा।
  • अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर, वायुसेना के लड़ाकू और बमवर्षक विमान उड़ान भरेंगे।
  • मरीन कॉर्प्स और अमेरिकी नौसेना के विमान भी हिस्सा लेंगे।
  • मशहूर एरोबेटिक टीम ब्लू एंजेल्स और थंडरबर्ड्स प्रदर्शन करेंगी।
  • एफ-22 रैप्टर, बी-1 बमवर्षक और एयर फोर्स वन भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे।
  • सैल्यूट टू अमेरिका' का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा।
  • राष्ट्रपति ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
  • आखिरी मे आतिशबाजी का आयोजन होगा। 
  • दुनिया के सबसे बड़े आतिशबाजी प्रदर्शनों में से होगा एक।
     

ट्रंप ने 250वीं वर्षगांठ पर क्या संदेश दिया?

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने आधिकारिक घोषणा पत्र में राष्ट्रपति ट्रंप ने चार जुलाई 2026 को अमेरिकी स्वतंत्रता घोषणा की 250वीं वर्षगांठ घोषित किया। उन्होंने कहा कि 1776 में अपनाई गई स्वतंत्रता घोषणा आज भी अमेरिका की आजादी, समानता और अधिकारों की बुनियाद है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के संस्थापकों ने जो आदर्श स्थापित किए थे, वही आज भी देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से इस ऐतिहासिक अवसर को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के इतिहास को ट्रंप ने कैसे याद किया?

ट्रंप ने अपने संदेश में अमेरिकी क्रांति के कई महत्वपूर्ण पड़ावों का उल्लेख किया। उन्होंने लेक्सिंगटन और कॉनकॉर्ड की लड़ाई, बंकर हिल, डेलावेयर नदी पार करने, वैली फोर्ज के संघर्ष और यॉर्कटाउन की जीत को अमेरिकी स्वतंत्रता की मजबूत नींव बताया। इसके साथ ही उन्होंने गृहयुद्ध के दौरान संघ को बचाने, गुलामी की समाप्ति, औद्योगिक विकास, दोनों विश्व युद्धों में जीत, चंद्रमा पर मानव की लैंडिंग और विज्ञान व तकनीक में हुई प्रगति को अमेरिका की बड़ी उपलब्धियां बताया।

भविष्य को लेकर ट्रंप ने क्या विजन रखा?

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपनी संप्रभुता को और मजबूत करेगा, अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेगा और देश की ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखेगा। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम अनुसंधान, ऊर्जा विकास और अंतरिक्ष अभियानों को भविष्य की प्राथमिकताओं में शामिल बताया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फिर से चंद्रमा पर अपने नागरिकों को भेजेगा और आगे चलकर मंगल ग्रह पर भी अपना झंडा फहराने की दिशा में काम करेगा।

250वें स्वतंत्रता दिवस का महत्व क्यों?

अमेरिका चार जुलाई 1776 को अपनाई गई स्वतंत्रता घोषणा के 250 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। इसी अवसर पर पूरे देश में "अमेरिका 250" पहल के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संघीय एजेंसियां, राज्य सरकारें, स्थानीय प्रशासन और सांस्कृतिक संस्थान पूरे वर्ष समारोह, प्रदर्शनियां और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। वॉशिंगटन में आयोजित मुख्य समारोह इस वर्ष के सबसे बड़े राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल है, जहां इतिहास, सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन एक साथ देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed