फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US marines missing after two American military aircraft crashed during a refuelling operation

ईंधन भरने के दौरान दो अमेरिकी विमान जापान में दुर्घटनाग्रस्त, 6 नौसैनिक लापता

Thu, 06 Dec 2018 09:19 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
US marines missing after two American military aircraft crashed during a refuelling operation
फाइल फोटो

 जापान में ईंधन भरने के दौरान बृहस्पतिवार को अमेरिका के दो सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे के बाद से छह अमेरिकी मरीन लापता हैं। दोनों देशों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जापान में अमेरिकी मरीन्स की ओर से जारी बयान के अनुसार, दो विमान... एफ-18 लड़ाकू विमान और सी-130 टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। हादसा जापान के समुद्री तट से करीब 200 मील दूर देर रात दो बजे हुआ।
विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण जापान के इवाकुनी स्थित मरीन कोर एअर स्टेशन से उड़ान भरने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक वायु सैनिक को बचा लिया गया है, लेकिन अन्य अभी लापता हैं।

मरीन्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डॉक्टर बचाए गए वायु सैनिक की जांच कर रहे हैं। अन्य छह सदस्यों की खोज के लिए तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान के एक अधिकारी के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि सी-130 में पांच कर्मी सवार थे। उन्होंने बताया कि जापान ने लापता वायु सैन्यकर्मियों की खोज में चार विमान और तीन जहाजों को तैनात किया है।


अमेरिकी मीडिया के अनुसार भी सी-130 में पांच और एफ-18 में दो वायु सैन्यकर्मी सवार थे।अमेरिकी मरीन्स ने खोज एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू करने के लिए जापान के मरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का आभार व्यक्त किया है। सेना ने कहा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed