Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Big day at White House tomorrow': Donald Trump rules out Nato, Crimea hopes; focus on Zelenskyy

US: 'नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन, क्रीमिया भी वापस नहीं मिलेगा', जेलेंस्की से बैठक से पहले ट्रंप का बयान

Mon, 18 Aug 2025 08:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 18 Aug 2025 08:43 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, 'सोमवार व्हाइट हाउस में एक बड़ा दिन है। इतने सारे यूरोपीय नेता एक साथ कभी नहीं आए। उनकी मेजबानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है।' उन्होंने यह भी लिखा कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा। कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं।

विज्ञापन
'Big day at White House tomorrow': Donald Trump rules out Nato, Crimea hopes; focus on Zelenskyy
वोलोदिमीर जेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स/वोलोदिमिर जेलेंस्की

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा और न ही क्रीमिया (रूस के कब्जे वाला इलाका) उसे वापस मिलेगा। अभी पूरा फोकस यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर है। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अगर चाहें तो रूस के साथ जंग तुरंत समाप्त कर सकते हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि कीव को नाटो की सदस्यता नहीं लेनी चाहिए। इसके अलावा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के शासनकाल में रूसी कब्जे में लिया गया क्रीमिया भी वापस नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


Image

'यूक्रेन का नाटो में शामिल होना भी संभव नहीं'
ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, 'यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अगर चाहें तो रूस के साथ युद्ध तुरंत समाप्त कर सकते हैं या फिर वे लड़ाई जारी रख सकते हैं। याद कीजिए कि यह कैसे शुरू हुआ था। ओबामा की ओर से दिया गया क्रीमिया वापस नहीं मिलेगा (12 साल पहले बिना एक भी गोली चलाए) और यूक्रेन का नाटो में शामिल होना भी संभव नहीं है। कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं!'
विज्ञापन


Image

व्हाइट हाउस में कई यूरोपीय नेताओं के साथ एक खास दिन की तैयारी
ट्रंप ने आगे कहा कि वह व्हाइट हाउस में कई यूरोपीय नेताओं के साथ एक खास दिन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'इतने सारे यूरोपीय नेता एक साथ कभी नहीं मिले। उनकी मेजबानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है।' एक अन्य पोस्ट में उन्होंने आगे कहा, 'फर्जी खबरें यह कहेंगी कि राष्ट्रपति ट्रंप के लिए हमारे खूबसूरत व्हाइट हाउस में इतने सारे महान यूरोपीय नेताओं की मेजबानी करना एक बड़ी क्षति है। दरअसल, यह अमेरिका के लिए बहुत सम्मान की बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक से पहले आई टिप्पणी
यह टिप्पणी सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को जेलेंस्की के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक से पहले आई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ शीर्ष यूरोपीय नेता और नाटो भी बैठक में शामिल होंगे। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और नाटो महासचिव मार्क रूट ने भी अपनी उपस्थिति की घोषणा की है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed