{"_id":"62f8e58397e7ab3b6d794b5b","slug":"us-lawmakers-visiting-taiwan-12-days-after-nancy-pelosi-visit-that-angered-china-responded-with-military-drill","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nancy Pelosi: पेलोसी के दौरे के 12 दिन बाद अमेरिकी सांसद ताइवान की यात्रा पर, चीन पर सभी की निगाहें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nancy Pelosi: पेलोसी के दौरे के 12 दिन बाद अमेरिकी सांसद ताइवान की यात्रा पर, चीन पर सभी की निगाहें
Sun, 14 Aug 2022 08:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 14 Aug 2022 08:36 PM IST
सार
अमेरिका संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के 12 दिन बाद अमेरिकी सांसद ताइवान की यात्रा कर रहे हैं। पेलोसी की यात्रा के बाद चीन ने आक्रामक युद्धाभ्यास किया था।
विज्ञापन
Taiwan
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के 12 दिन बाद अमेरिकी सांसद ताइवान की यात्रा कर रहे हैं। पेलोसी की यात्रा के बाद चीन ने आक्रामक युद्धाभ्यास किया था। बताया जा रहा है कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेटिक सांसद एड मार्के कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में औमुआ अमाता कोलमैन राडेवेगन, जॉन गारमेंडी, एलन लोवेंथल और डॉन बेयर शामिल हैं।
विज्ञापन
यह दल रविवार और सोमवार को ताइवान में ही रहेगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अमेरिका-ताइवान संबंधों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। दरअसल, अमेरिका का ताइवान के साथ राजनयिक संबंध नहीं है। वहीं, पेलोसी के दो अगस्त के दौरे के जवाब में चीन ने मिसाइलें दागी थीं। यही नहीं, कई दिनों तक ताइवान के समुद्र और हवाई क्षेत्र के आसपास युद्धपोत तथा लड़ाकू विमान मंडराते रहे।
विज्ञापन
इसकी वजह यह है कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। वह हमेशा से दूसरे देशों के साथ किसी तरह के संपर्क पर कड़ा एतराज जताता रहा है। इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीनी युद्धक विमान सैन्य अभ्यास के समापन के बाद भी ताइवान के समुद्र के आसपास मंडराते दिखे हैं। रविवार को कम से कम 10 चीनी युद्धक विमानों ने ताइवान के आपसपास के क्षेत्र में उड़ान भरी।
विज्ञापन