{"_id":"5f25c2f627bd5e355323f4b7","slug":"us-lawmakers-open-support-to-india-against-chinese-aggression","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी आक्रामकता के विरुद्ध अमेरिकी सांसदों का भारत को खुला समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीनी आक्रामकता के विरुद्ध अमेरिकी सांसदों का भारत को खुला समर्थन
Sun, 02 Aug 2020 01:01 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
भारतीय और चीनी सेना (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख में चीन द्वारा हाल में एलएसी पर दिखाई गई सैन्य आक्रामकता के खिलाफ भारत को अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के द्विदलीय सदस्यों का जबरदस्त समर्थन मिला है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों के कई सांसद भारत द्वारा चीन का दृढ़ता से सामना करने पर तारीफ करते रहे हैं। वरिष्ठ सांसद फ्रैंक पैलोन ने चीन की निंदा करते हुए कहा कि यह संघर्ष शांतिपूर्ण माध्यमों से ही हल होना चाहिए।
विज्ञापन
चीन के खिलाफ भारत को समर्थन ट्वीट के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को पत्र लिखकर किया गया। कई सांसदों ने संधू को फोन भी किया। सीनेटर रिक स्कॉट ने कुछ हफ्ते पूर्व पीएम मोदी को चीन के खिलाफ रुख अपनाने की सराहना का पत्र भी लिखा।
विज्ञापन
भारत और भारतवंशी कांग्रेसनल कॉकस के सह-अध्यक्ष सांसद जॉर्ज होल्डिंग और ब्रैड शेरमैन के अलावा सीनेटर प्रमिला जयपाल और रो खन्ना समेत कई संसद सदस्यों ने गलवां घाटी में चीनी कार्रवाई पर निराशा जताते हुए संधू को पत्र भी लिखा। भारत का समर्थन करने वाले अमेरिकी सांसदों में राजा कृष्णमूर्ति, टॉम सूजी, टेड योहो, शेला जेक्सन-ली, हेली स्टीवंस, एमी बेरा, टॉम कॉटन और स्टीव चैबोट भी शामिल हैं।
विज्ञापन