{"_id":"5ef530108ebc3e42f75bcc98","slug":"us-lawmaker-demanded-a-new-law-said-to-be-charged-more-from-foreign-tourists-on-the-lines-of-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सांसद की मांग- कहा ताजमहल की तर्ज पर विदेशी पर्यटकों से वसूला जाए अधिक शुल्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी सांसद की मांग- कहा ताजमहल की तर्ज पर विदेशी पर्यटकों से वसूला जाए अधिक शुल्क
Fri, 26 Jun 2020 04:45 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 26 Jun 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने देश के राष्ट्रीय उद्यानों में प्रवेश के लिए विदेशी पर्यटकों से 16 से 25 डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लेने का कानून बनाने की मांग की और तर्क दिया कि भारत ताजमहल जैसे स्मारकों में प्रवेश के लिए यही करता है।
विज्ञापन
‘ग्रेट अमेरिकन आउटडोर अधिनियम’ में संशोधन का यह प्रस्ताव सांसद माइक एंजी ने पेश किया, जिसका उद्देश्य अमेरिका के कई शीर्ष स्मारकों और राष्ट्रीय उद्यानों के रखरखाव के लिए धन एकत्र करना है। सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय उद्यान सेवा के अनुसार उद्यानों के लंबित रखरखाव के काम के लिए करीब 12 अरब डॉलर की आवश्यकता है। पिछले वर्ष राष्ट्रीय उद्यान सेवा का बजट 4.1 अरब डॉलर था।
विज्ञापन
एंजी ने कहा, इस संशोधन के अनुसार विदेशी पर्यटकों को देश में प्रवेश के समय ही इन उद्यानों का लुत्फ उठाने के लिए 16 से 25 डॉलर अधिक का भुगतान करना होगा। पिछले कई समय से इन उद्यानों में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा, उदाहरण के तौर पर, भारत में ताज महल देखने जाने वाले विदेशी पर्यटकों को 18 डॉलर का भुगतान करना पड़ता है जबकि स्थानीय लोगों को 56 प्रतिशत देना होता है।
विज्ञापन