फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Judge to halt donald Trump administration from ending humanitarian parole for people from four countries

US: ट्रंप को झटका देने की तैयारी, चार देशों के अप्रवासियों को निर्वासित करने पर रोक लगाएंगी भारतवंशी जज

Fri, 11 Apr 2025 08:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 11 Apr 2025 08:22 AM IST
सार

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि मौजूदा कार्यक्रम अपने उद्देश्यों को पूरा नहीं कर रहा है। इसलिए उन्होंने इस कार्यक्रम को 24 अप्रैल को खत्म करने और इसके तहत अमेरिका में रह रहे करीब पांच लाख लोगों को निर्वासित करने का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
US Judge to halt donald Trump administration from ending humanitarian parole for people from four countries
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की एक संघीय जज ने कहा है कि वे ट्रंप प्रशासन के उस फैसले पर रोक लगाएंगी, जिसमें चार देशों क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के लोगों को निर्वासित किया जाना है। इन चार देशों को करीब पांच लाख लोग अस्थायी तौर पर अमेरिका में रह रहे हैं और इनके अमेरिका में ठहरने की समय सीमा इस महीने के अंत में समाप्त हो रही है। अब भारतवंशी संघीय जज इंदिरा तलवानी ने कहा है कि वे इन देशों के लोगों को निर्वासित करने के सरकार के फैसले को रोकने के लिए आदेश जारी करेंगी। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
दरअसल अमेरिकी सरकार का एक कानूनी कार्यक्रम है, जिसके तहत चार देशों क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के लोग दो साल तक अमेरिका में कानूनी तौर पर रह सकते हैं और काम कर सकते हैं। इस दौरान अगर ये लोग अमेरिका में बसना चाहते हैं तो नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ट्रंप प्रशासन का कहना है कि मौजूदा कार्यक्रम अपने उद्देश्यों को पूरा नहीं कर रहा है। इसलिए उन्होंने इस कार्यक्रम को 24 अप्रैल को खत्म करने और इसके तहत अमेरिका में रह रहे करीब पांच लाख लोगों को निर्वासित करने का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: ट्रंप प्रशासन के फैसले पर संघीय न्यायाधीश ने लगाई मुहर, कहा- अवैध अप्रवासियों को कराना होगा पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसे लेकर हुई सुनवाई के दौरान संघीय जज इंदिरा तलवानी ने कहा कि इस कार्यक्रम को खत्म करने के लिए सरकार को तर्कसंगत फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी जो तर्क दिया है, वह कानून की गलत व्याख्या पर आधारित है। गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका से अवैध अप्रवासियों को बड़े पैमाने पर निर्वासित कर रहा है। साथ ही सीमा सुरक्षा को भी कड़ा किया जा रहा है, ताकि अवैध अप्रवासियों को अमेरिका आने से रोका जा सके। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed