फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US judge rejects Elon Musk 55.8 billion dollor Tesla pay deal again

Tesla: एलन मस्क को फिर लगा झटका, अमेरिकी जज ने दोबारा खारिज की 55.8 बिलियन डॉलर की टेस्ला पे डील

Tue, 03 Dec 2024 07:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 07:00 AM IST
सार

डेलावेयर के कोर्ट ऑफ चांसरी के चांसलर कैथलीन मैककॉर्मिक ने यह फैसला सुनाया कि टेस्ला का प्रयास गलत था, क्योंकि मस्क का मुआवजा पैकेज बहुत अधिक था और यह शेयरधारकों के लिए अनुचित था।

विज्ञापन
US judge rejects Elon Musk 55.8 billion dollor Tesla pay deal again
एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

एलन मस्क को अमेरिका की डेलावेयर कोर्ट से फिर झटका लगा है। कोर्ट ने सोमवार को टेस्ला में एलन मस्क के 55.8 बिलियन डॉलर के मुआवजे पैकेज को खारिज करने के अपने फैसले को बरकरार रखा। इस फैसले के तहत, टेस्ला द्वारा जून में हुए शेयरधारकों के वोट के माध्यम से मस्क के वेतन पैकेज को फिर से मंजूरी देने की कोशिश को भी अस्वीकार कर दिया गया। 

विज्ञापन


एक अदालती फाइलिंग में, डेलावेयर के कोर्ट ऑफ चांसरी के चांसलर कैथलीन मैककॉर्मिक ने यह फैसला सुनाया कि टेस्ला का प्रयास गलत था, क्योंकि मस्क का मुआवजा पैकेज बहुत अधिक था और यह शेयरधारकों के लिए अनुचित था। उन्होंने जनवरी में दिए गए अपने फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि शेयरधारकों की सहमति से मस्क के मुआवजे को फिर से मंजूरी नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन


लगभग 4.65 लाख करोड़ रुपये का मुआवजा पैकेज 'बहुत ज्यादा'
इससे पहले, टेस्ला की इस डील से जुड़ी एक रिपोर्ट में बीबीसी ने बताया कि कॉरपोरेट इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा सौदा था। इस डील के बाद मस्क को दुनिया का सबसे अमीर शख्स बनने में काफी मदद मिली थी। डेलावेयर कोर्ट में लगभग एक सप्ताह चली सुनवाई के दौरान टेस्ला के निदेशकों ने बचाव में कई तर्क दिए, लेकिन डेलावेयर कोर्ट ने इन तर्कों को सिरे से खारिज कर दिया। टेस्ला के मुताबिक, डील इसलिए की गई थी क्योंकि दुनिया के शीर्ष उद्यमियों में शुमार मस्क एक कंपनी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। कोर्ट ने दलीलों को सुनने के बाद कहा कि टेस्ला की तरफ से दिया गया लगभग 4.65 लाख करोड़ रुपये का मुआवजा पैकेज 'बहुत ज्यादा' है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयरधारकों के नजरिए से उचित नहीं अरबों का मुआवजा
डेलावेयर कोर्ट में मस्क की कंपनी- टेस्ला के वकीलों की दलीलों को खारिज करते हुए न्यायाधीश कैथलीन मैककॉर्मिक ने कहा था, 'कंपनी (टेस्ला) यह साबित करने में नाकाम रही कि शेयरधारक को डील की पूरी जानकारी थी।' उन्होंने कहा कि टेस्ला की तरफ से इस डील में शामिल लोगों को पूरा अधिकार है, कंपनी इस बात को भी साबित नहीं कर सकी। बोस्टन कॉलेज लॉ स्कूल के प्रोफेसर ब्रायन क्विन के मुताबिक जज ने यह भी पाया कि टेस्ला का बोर्ड एलन मस्क के नियंत्रण में है, इसलिए 4 बिलियन पाउंड की इस तरह की डील को उचित ठहराना संभव नहीं है। 200 पन्नों के फैसले में न्यायाधीश ने मुआवजे की राशि को बहुत ज्यादा माना (compensation unfathomable sum) और कहा कि यह शेयरधारकों के नजरिए से उचित नहीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed