फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US is happy with Nepal after MCC agreement, high level delegation will visit kathmandu

नेपाल से खुश है अमेरिका: अब संबंध को और मजबूत बनाने आएगा उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

Fri, 08 Apr 2022 01:18 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 Apr 2022 01:18 PM IST
सार

अमेरिका में नेपाल के राजदूत रह चुके अर्जुन कारकी ने कहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा बेहद अहम है। इसमें दोनों पार्टियों का प्रतिनिधित्व होगा। यह एक शक्तिशाली प्रतिनिधिमंडल है, जिसे अमेरिकी नीति को प्रभावित करने के लिहाज से प्रभावशाली समझा जाएगा। गिलिब्रैंड न्यूयॉर्क से सीनेटर हैं। वे 2010 में पहली बार सीनेट के लिए चुनी गई थीं...

विज्ञापन
US is happy with Nepal after MCC agreement, high level delegation will visit kathmandu
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नेपाल पर अमेरिकी प्रभाव बढ़ने का संकेत और मजबूत हुआ है। ये जानकारी सामने आई है कि एक अमेरिकी उच्चस्तरीय अमेरिकी दल 23 अप्रैल को काठमांडो पहुंचेगा। इस दल में अमेरिका की दोनों प्रमुख पार्टियों के सांसद शामिल होंगे। इसका नेतृत्व डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेटर क्रिस्टीन गिलिब्रैंड करेंगी। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी संस्था मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) से 50 करोड़ डॉलर की सहायता लेने संबंधी विवाद हल हो जाने से अमेरिका खुश है। उधर हाल में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की हुई नेपाल यात्रा ज्यादा सफल नहीं रही। इससे भी अमेरिका ने संदेश ग्रहण किया है।

विज्ञापन


नेपाल सरकार के अधिकारियों ने अखबार काठमांडो पोस्ट को बताया कि अमेरिकी दल में 25 सांसद और विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे। इसके पहले अमेरिका का इतना बड़ा दल कभी नेपाल नहीं आया। पर्यवेक्षकों ने राय जताई है कि विश्व व्यवस्था में जिस तेजी से बदलाव आ रहे हैं, उसके बीच अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा बेहद अहम है। यह इस बात का संकेत है कि अमेरिका अब नेपाल की नीति को अपने अनुकूल मान रहा है। साथ ही वहां ये राय बनी है कि नेपाल पर चीन के प्रभाव को रोकने में फिलहाल वह सफल हो गया है।

विज्ञापन

एजेंडा तैयार करने में जुटा नेपाल

अमेरिका में नेपाल के राजदूत रह चुके अर्जुन कारकी ने कहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा बेहद अहम है। इसमें दोनों पार्टियों का प्रतिनिधित्व होगा। यह एक शक्तिशाली प्रतिनिधिमंडल है, जिसे अमेरिकी नीति को प्रभावित करने के लिहाज से प्रभावशाली समझा जाएगा। गिलिब्रैंड न्यूयॉर्क से सीनेटर हैं। वे 2010 में पहली बार सीनेट के लिए चुनी गई थीं। यानी वे एक वरिष्ठ सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


काठमांडो पोस्ट के मुताबिक हालांकि अभी अमेरिकी दल के यहां आने में दो हफ्ते बाकी हैं, लेकिन अभी से यहां उसके स्वागत की जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं। नेपाल सरकार के अधिकारी अमेरिकी दल से होने वाली बातचीत का एजेंडा तय करने में जुटे हुए हैं। एक सरकारी अधिकारी इस अखबार को बताया- अभी यह तय किया जा रहा है कि अमेरिकी दल की किन लोगों के साथ बैठकें होंगी और उनमें चर्चा का मुद्दा क्या होगा। ऐसी संभावना है कि अमेरिकी दल नेपाल के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत करेगा।

13 मई को होने हैं स्थानीय चुनाव

एक दूसरे बड़े अधिकारी ने बताया- इस यात्रा के दो कम-से-कम दो महत्त्वपूर्ण संदर्भ हैं। प्रतिधिमंडल के सदस्य एमसीसी करार का संसदीय अनुमोदन पूरा करने के लिए नेपाल सरकार को बधाई देंगे। साथ ही नेपाल में होने वाले स्थानीय चुनावों के बाद दोनों देशों के बड़े नेताओं की एक दूसरे के यहां यात्रा की संभावना पर बात करेंगे। नेपाल में स्थानीय चुनाव 13 मई को होने वाले हैं।



नेपाल के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को अमेरिका यात्रा के लिए आमंत्रण मिल चुका है। ऐसी चर्चा है कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस या अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन इस साल नेपाल की यात्रा कर सकते हैं। इस वर्ष अमेरिका और नेपाल के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने की 75वीं सालगिरह मनाई जा रही है। पर्यवेक्षकों के मुताबिक इस अवसर को खास बनाने के लिए ऐसी यात्राएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed