फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us iran tensions operation epic fury trump rubio project freedom strait of hormuz west asia war

ईरान पर US के दो सुर: ट्रंप-रुबियो के विरोधाभासी बयानों से ईरान युद्ध पर बढ़ी अनिश्चितता, जानें किसने क्या कहा

Thu, 07 May 2026 04:31 AM IST
अमन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 07 May 2026 04:31 AM IST
सार

ईरान को लेकर अमेरिका के भीतर अलग-अलग संकेत सामने आए हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को सफल बताते हुए वार्ता का संकेत दिया, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौता न होने पर दोबारा सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन
us iran tensions operation epic fury trump rubio project freedom strait of hormuz west asia war
डोनाल्ड ट्रंप और मार्को रूबियो - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राइल के सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को लेकर अमेरिकी प्रशासन के भीतर ही अलग-अलग संकेत सामने आने लगे हैं। एक तरफ  विदेश मंत्री मार्को रुबियो का कहना है कि अभियान अपने लक्ष्य हासिल करने के बाद समाप्त हो चुका है और अब वॉशिंगटन वार्ता के जरिए समाधान चाहता है। दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान प्रस्तावित समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो सैन्य हमले फिर शुरू हो सकते हैं और उनकी तीव्रता पहले से अधिक होगी।
विज्ञापन


इसी बीच होर्मुज जलमार्ग में जहाजों की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया अमेरिकी मिशन प्रोजेक्ट फ्रीडम भी फिलहाल रोक दिया गया है। इन घटनाक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पश्चिम एशिया में तनाव अभी समाप्त नहीं हुआ, बल्कि अब संघर्ष सैन्य मोर्चे से कूटनीतिक दबाव की दिशा में बढ़ता दिख रहा है। अल जजीरा व अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री  रुबियो ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का उद्देश्य पूरा हो चुका है और अमेरिका अब किसी नए सैन्य टकराव के बजाय समझौते का रास्ता तलाशना चाहता है। उन्होंने संकेत दिया कि पाकिस्तान की मध्यस्थता से ईरान और अमेरिका के बीच प्रत्यक्ष बातचीत आगे बढ़ाने की कोशिशें जारी हैं। पिछले महीने इस्लामाबाद में हुई प्रारंभिक वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी, पर दोनों देशों ने बाद में नए प्रस्ताव एक-दूसरे को भेजे हैं। रुबियो के अपेक्षाकृत नरम बयान के तुरंत बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, ऑपरेशन तभी पूरी तरह समाप्त माना जाएगा जब ईरान तय शर्तों को स्वीकार करेगा। अगर  वार्ता विफल हुई तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन


होर्मुज जलमार्ग क्यों बना सबसे बड़ा संकट
इस पूरे संघर्ष का सबसे संवेदनशील केंद्र होर्मुज जलमार्ग है। दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है। ईरान ने युद्ध शुरू होने के बाद यहां जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। अमेरिका ने जवाब में प्रोजेक्ट फ्रीडम नाम का अभियान शुरू किया था ताकि फंसे हुए जहाजों को सुरक्षित निकाला जा सके। ट्रंप ने अब इसे अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा की है, ताकि बातचीत शुरू हो सके। हालांकि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर लगाया गया नौसैनिक दबाव और प्रतिबंध जारी रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या यह युद्ध का अंत है या सिर्फ अस्थायी विराम...पश्चिम एशिया मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा घटनाक्रम युद्ध के पूर्ण अंत की गारंटी नहीं देते, लेकिन यह संकेत जरूर देते हैं कि सभी पक्ष फिलहाल बड़े सैन्य टकराव से बचना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाहराम अकबरजादेह के अनुसार, प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोकना इस संघर्ष के धीरे-धीरे खत्म होने की शुरुआत हो सकता है क्योंकि ईरान भी लंबे युद्ध से बाहर आना चाहता है। हालांकि पहले भी कई बार बातचीत की संभावनाएं बनीं पर वे सफल नहीं हो सकीं।


अमेरिकी सेना ने ईरानी तेल टैंकर को बनाया निशाना
अमेरिका सेना ने बुधवार को ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर को निशाना बनाया। इसमें टैंकर के पतवार को क्षति पहुंची है। अमेरिका ने बताया कि ईरानी टैंकर ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहा था। चेतावनी देने के बाद भी जब ईरानी टैंकर ने नाकाबंदी का उल्लंघन करना जारी रखा तो उस पर हमला किया गया। इस घटना से दोनों देशों में तनाव बढ़ सकता है जो युद्ध समाप्त करने के लिए प्रारंभिक समझौते के करीब पहुंचते दिख रहे हैं। इससे पहले ईरानी मीडिया ने ड्रोन के जरिए एक अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाने का दावा किया था, जिसे अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने नकार दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed