फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Institute of Peace reclaims its headquarters after court win over Musk cost-cutting team DOGE

US: कानूनी लड़ाई में जीत के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ पीस को वापस मिला अपना मुख्यालय, मस्क के प्रयासों को लगा झटका

Thu, 22 May 2025 09:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 22 May 2025 09:10 AM IST
सार

बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के कार्यकारी अध्यक्ष जॉर्ज मूस ने एक बार फिर से मुख्यालय में प्रवेश किया। सरकारी दक्षता विभाग द्वारा इस मुख्यालय को अपने कब्जे में लेने के बाद यह पहली बार था कि मूस मुख्यालय में दाखिल हुए।

विज्ञापन
US Institute of Peace reclaims its headquarters after court win over Musk cost-cutting team DOGE
Elon Musk - फोटो : X

विस्तार

अमेरिका के इंस्टीट्यूट ऑफ पीस को अपना मुख्यालय वापस मिल गया है। दरअसल सरकार की लागत कम करने के उद्देश्य से एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग ने इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के बोर्ड और कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था और संस्थान के कामकाज पर कब्जा कर लिया था। सरकारी दक्षता विभाग के इस फैसले के खिलाफ इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के बोर्ड सदस्यों ने अदालत का रुख किया। जहां संघीय जज ने सरकारी दक्षता विभाग द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के फैसले को अवैध बता दिया और मुख्यालय का कब्जा फिर से संस्थान को बोर्ड सदस्यों को सौंपने का फैसला सुनाया। 
विज्ञापन


बुधवार को मुख्यालय पहुंचे कार्यकारी अध्यक्ष
इसके बाद संस्थान को इसका मुख्यालय वापस मिल गया। बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के कार्यकारी अध्यक्ष जॉर्ज मूस ने एक बार फिर से मुख्यालय में प्रवेश किया। सरकारी दक्षता विभाग द्वारा इस मुख्यालय को अपने कब्जे में लेने के बाद यह पहली बार था कि मूस मुख्यालय में दाखिल हुए। मार्च में मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग ने मूस समेत बोर्ड सदस्यों और कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mining: ट्रम्प प्रशासन महत्वपूर्ण खनिजों के समुद्र तल से खनन के लिए पट्टे बेचने पर करेगा विचार, विरोधी भड़के
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या काम करता है इंस्टीट्यूट ऑफ पीस
इंस्टीट्यूट ऑफ पीस का मुख्यालय वॉशिंगटन डीसी में स्थित है, जिसमें संस्थान के कार्यालय और कर्मचारियों के घर हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ पीस की फंडिंग अमेरिकी सरकार करती है और यह एक थिंक टैंक है, जो दुनियाभर में होने वाले संघर्षों को रोकने और शांति स्थापित करने की दिशा में काम करता है। इसके मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष जॉर्ज मूस एक पूर्व राजनयिक हैं। जॉर्ज मूस के साथ ही कई कर्मचारियों की एक टीम भी बुधवार को मुख्यालय पहुंची और जल्द ही कई अन्य कर्मचारियों को भी वापस बुलाने की योजना है। वहीं ट्रंप प्रशासन ने अदालत के फैसले की निंदा की और कहा कि वे इसके खिलाफ अपील दायर करेंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed