{"_id":"67df9f0af76fafcab709d9f0","slug":"us-indian-origin-man-his-daughter-killed-in-us-store-shooting-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति और उसकी बेटी की हत्या, जनरल स्टोर में मारी गईं दोनों को गोलियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति और उसकी बेटी की हत्या, जनरल स्टोर में मारी गईं दोनों को गोलियां
Sun, 23 Mar 2025 11:19 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:19 AM IST
सार
पुलिस को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां प्रदीप कुमार पटेल (56 वर्षीय) और उनकी 24 वर्षीय बेटी मौके पर मृत पाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों एक जनरल स्टोर में मृत पाए गए। दोनों इस जनरल स्टोर पर काम करते थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है। वहीं भारतवंशी व्यक्ति और उसकी बेटी की हत्या की खबर से अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में शोक की लहर है।
जनरल स्टोर में मारी गईं गोलियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदीप कुमार पटेल और उनकी बेटी वर्जीनिया में लैंकफोर्ड हाइवे पर स्थित एकोमैक काउंटी में एक स्टोर पर काम करते थे। स्टोर में ही गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां प्रदीप कुमार पटेल (56 वर्षीय) मृत पाए गए और उनकी 24 वर्षीय बेटी मौके पर घायल अवस्था में मिली। दोनों को गोलियां मारी गईं थी। इलाज के दौरान बेटी ने भी दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- World Updates: अमेरिका में आपस में टकराए 17 वाहन, पांच की मौत; चीन में बैठक करेंगे SCO के रक्षा अधिकारी
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि दोनों बाप-बेटी अपने रिश्तेदार के स्टोर पर काम करते थे। भारतीय मूल के पिता-पुत्र की हत्या की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई तो भारतवंशी लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन