{"_id":"60e4b3508ebc3e726369db28","slug":"us-indian-american-neha-parikh-becomes-ceo-of-navigation-app-waze","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: नेविगेशन एप वेज की सीईओ बनीं भारतीय-अमेरिकी नेहा पारिख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: नेविगेशन एप वेज की सीईओ बनीं भारतीय-अमेरिकी नेहा पारिख
Wed, 07 Jul 2021 01:17 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:17 AM IST
सार
- पारिख ऑनलाइन हॉस्पिटैलिटी ब्रांड एक्सपिडिया से भी जुड़ी रह चुकी हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, नेहा वेज की अगुवाई करेंगी और उनका पूरा ध्यान हमारे जुनूनी समुदाय और सर्वश्रेष्ठ उत्पादों पर रहेगा।
विज्ञापन
नेहा पारिख
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय-अमेरिकी नेहा पारिख को आईटी कंपनी गूगल की सहायक नेविगेशन कंपनी ‘वेज’ का नया सीईओ बनाया गया है। 41 वर्षीय पारिख यात्रा से जुड़ी वेबसाइट ‘हॉटवायर’ की पूर्व अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
वे नोआम बारडिन की जगह लेंगी जिन्होंने बीते नवंबर में इस्तीफा दे दिया था। पारिख ऑनलाइन हॉस्पिटैलिटी ब्रांड एक्सपिडिया से भी जुड़ी रह चुकी हैं।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, नेहा वेज की अगुवाई करेंगी और उनका पूरा ध्यान हमारे जुनूनी समुदाय और सर्वश्रेष्ठ उत्पादों पर रहेगा। वेज के 185 से अधिक देशों में मासिक 14 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं जो हर महीने 24 अरब मील से अधिक यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
यह एप 56 भाषाओं में है और इसमें 500 से ज्यादा लोग कार्यरत हैं। यह इस्राइल की कंपनी है और 2013 में इसका गूगल ने अधिग्रहण कर लिया था।