फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Us India relation Donald Trump Administration Vedant Patel reaction news in hindi

US: 'भारत के साथ रिश्ते...', आव्रजन से सुरक्षा तक जानें अगली सरकार को लेकर बाइडन प्रशासन का क्या अनुमान

Fri, 15 Nov 2024 08:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Nov 2024 08:44 AM IST
सार

वेदांत पटेल ने कहा कि जब हिंद-प्रशांत और वैश्विक क्षेत्रीय स्थिरता की बात आती है तो भारत हमारा महत्वपूर्ण भागीदार रहेगा। हम राष्ट्रपति जो बाइडन के चार साल के कार्यकाल के दौरान इस सहयोग को आगे बढ़ाने में सक्षम होने के लिए आभारी हैं। 

विज्ञापन
Us India relation Donald Trump Administration Vedant Patel reaction news in hindi
वेदांत पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हो चुका है और डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बात राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। इस चुनाव के कुछ ही दिन बाद अमेरिकी विदेश विभाग के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर प्रतिक्रिया दी। गुरुवार को अमेरिकी विदेश विभाग की ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि आने वाला प्रशासन (ट्रंप सरकार) क्या करेगा, यह भारत के साथ उनके संबंधों पर निर्भर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन और सचिव एंटनी ब्लिंकन भारत को एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखते हैं। उन्होंने ट्रंप प्रशासन में अमेरिका और भारत के बीच गहरे संबंधों के अलावा आव्रजन से जुड़े मुद्दे को लेकर भी बात की।
विज्ञापन


भारत के साथ संबंधों पर निर्भर: वेदांत पटेल
अमेरिकी विदेश विभाग की ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए बाइडन प्रशासन के वेदांत पटेल ने कहा, "आने वाला प्रशासन क्या करेगा या क्या नहीं, यह भारत के साथ उनके संबंधों पर निर्भर करता है। मैं इसे लेकर कुछ नहीं कहूंगा। राष्ट्रपति जो बाइडन और सचिव ब्लिंकन भारत को एक महत्वपूरण भागीदार के रूप में देखते रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "ऐसे कई क्षेत्र हैं, जिनमें पिछले चार वर्षों के दौरान हमने अपने सहयोग को गहरा किया है। जब हिंद-प्रशांत और वैश्विक क्षेत्रीय स्थिरता की बात आती है तो भारत हमारा महत्वपूर्ण भागीदार रहेगा। हम राष्ट्रपति जो बाइडन के चार साल के कार्यकाल के दौरान इस सहयोग को आगे बढ़ाने में सक्षम होने के लिए आभारी हैं।" 
विज्ञापन


भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर बात करने के अलावा वेदांत पटेल ने आव्रजन मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, "आव्रजन के मुद्दे को लेकर यह जान लें कि यह दुनिया भर के लोगों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसे हम अविश्वसनीय रूप से गंभीरता से लेते हैं। हम इस पर काम करना जारी रखेंगे और ऐसे तरीके ढूंढेंगे जिनसे हम प्रक्रियाओं में सुधार कर सकें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत 
बता दें कि अमेरिका में इसी महीने राष्ट्रपति चुनाव हुआ।  छह नवंबर को सामने आए चुनाव परिणाम में रिपब्लिकन प्रत्याशी ट्रंप को शानदार जीत मिली। कुल 538 में बहुमत के लिए 270 या इससे अधिक वोट जरूरी होते हैं। ट्रंप को 301 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं। डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को 226 वोट मिले। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक  लगभग 93 फीसदी वोट गिने जा चुके हैं। वोट प्रतिशत के मामले में ट्रंप को 50.6% वोट मिले हैं। कमला हैरिस को 47.9% वोट मिले हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed