फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US imposes new rules on chinese chip manufacturing

US News: अमेरिका ने चीनी चिप निर्माण पर लागू किए नए नियम, नीति में होगा बड़ा परिवर्तन

Sun, 09 Oct 2022 02:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Oct 2022 02:57 AM IST
सार

यह उपाय लागू हुए तो 1990 के बाद चीन को अमेरिकी तकनीक उपलब्ध कराने की नीति में बड़ा परिवर्तन होगा। 

विज्ञापन
US imposes new rules on chinese chip manufacturing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने चीन की तकनीकी और सैन्य बढ़त पर लगाम लगाने के लिए चिप निर्यात पर नए प्रतिबंधों का प्रकाशन किया है। इसमें दुनिया में कहीं भी अमेरिकी उपकरणों की मदद से बने सेमीकंडक्टर चिप से चीन को अलग करना शामिल है। इनमें से कुछ नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

विज्ञापन


केएलए कॉरपोरेशन, लाम रिसर्स कॉरपोरेशन व एप्लाइड मैटेरियल्स इनकॉरपोरेशन आदि बड़े उपकरण निर्माताओं प्रतिबंधों से संबंधित पत्र इसी साल भेजे गए थे। इनसे चीनियों के पूर्ण स्वामित्व वाली उन्नत लॉजिक चिप्स बनाने वाली फैक्टरियों को उपकरणों के लदान रोकने को कहा गया है। यह उपाय लागू हुए तो 1990 के बाद चीन को अमेरिकी तकनीक उपलब्ध कराने की नीति में बड़ा परिवर्तन होगा। 
विज्ञापन


इससे चीन की चिप निर्माण कंपनियों को अमेरिकी व विदेशी तकनीक के उपयोग में मदद रुक जाएगी। वाशिंगटन डीसी स्थित रणनीतिक और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन केंद्र (सीएसआईएस) के तकनीकी और साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ जिम लेविस के मुताबिक, इससे चीन का चिप निर्माण उद्योग सालों पीछे पहुंच जाएगा। इससे नीतियां शीत युद्ध के समय के कठोर प्रतिबंधों के दौर में पहुंच जाएंगी। चीन चिप निर्माण से पीछे हटने वाला नहीं, लेकिन इससे उसकी गति निश्चित तौर पर कम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed