फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Illinois judge removes Donald Trump from state ballot due to insurrectionist ban

US: राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका, इलिनॉय राज्य के प्राथमिक चुनाव के लिए भी अयोग्य घोषित

Thu, 29 Feb 2024 12:31 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Feb 2024 12:31 PM IST
सार

US: अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका दिया है। अब उन्हें इलिनॉय राज्य के प्राथमिक चुनाव के लिए भी अयोग्य घोषित किया गया है। इससे पहले दो अन्य राज्य भी उन्हें प्राथमिक चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर चुके हैं। 

विज्ञापन
US: Illinois judge removes Donald Trump from state ballot due to insurrectionist ban
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बुधवार को कैपिटल हिल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। शीर्ष अदालत उनकी दलीलों को सुनने पर सहमत हुआ। वहीं दूसरी ओर, इसी मामले को लेकर इलिनॉय राज्य में एक स्थानीय अदालत से उन्हें झटका लगा। अदालत ने ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाले प्राथमिक मतदान से बाहर करने का आदेश दिया है। इससे पहले मेन और कोलाराडो राज्य भी ट्रंप को राज्य के प्राथमिक मतदान के लिए अयोग्य घोषित कर चुके हैं। इलिनॉय में 19 मार्च को प्राथमिक चुनाव होंगे। 

विज्ञापन


न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने एक विद्रोह में भाग लिया था। इसलिए उन्हें राज्य के मतपत्र में रहने की अनुमति नहीं है। छह जनवरी 2021 को कैपिटल हिल की हिंसा में ट्रंप की भूमिका को लेकर उन्हें इलिनॉय में प्राथमिक चुनाव से बाहर किया गया।
विज्ञापन


इलिनॉय कुक काउंटी सर्किट की न्यायाधीश ट्रेसी पोर्टर ने ट्रंप को अपील करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया। न्यायाधीश ने अपना फैसला 14वें संशोधन के एक प्रावधान के आधार पर लिया। इस संशोधन की धारा 3 व्यक्ति को सार्वजनिक पद तक पहुंचने से रोकती है। इसके तहत उन लोगों को मतदान से रोका जाता है, जो एक बार संविधान को बचाने का वचन देकर बगावत में शामिल होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इलिनॉय के निवासियों ने ट्रंप को अदालत में चुनौती दी थी। उनके वकील कैरिन लेडरर ने एक बयान में कहा, यह फैसला कानून के शासन के महत्व और अमेरिकी संविधान की पहचान को बरकरार रखता है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रंप की उम्मीदवारी को 36 राज्यों में चुनौती दी गई है। इससे पहले ट्रंप इसी तरह के मुकदमों को कई अन्य राज्यों में चुनौती दे चुके हैं। वकीलों का संगठन फ्री स्पीच फॉर पीपल उन्हें मिशिगन, मिनेसोटा और ओरेगन में प्राथमिक चुनाव से बाहर करने में विफल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed