{"_id":"63767e8ca1dd6d074b005ce3","slug":"us-house-speaker-nancy-pelosi-says-i-will-not-seek-reelection-to-democratic-leadership-in-the-next-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: नैंसी पेलोसी ने सदन में डेमोक्रेटिक नेतृत्व का चुनाव नहीं लड़ने का किया एलान, कहा- नई पीढ़ी को मिले मौका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: नैंसी पेलोसी ने सदन में डेमोक्रेटिक नेतृत्व का चुनाव नहीं लड़ने का किया एलान, कहा- नई पीढ़ी को मिले मौका
Fri, 18 Nov 2022 12:06 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 18 Nov 2022 12:06 AM IST
सार
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी रिपब्लिकन पार्टी के करीबी बहुमत हासिल करने के एक दिन बाद सदन में डेमोक्रेटिक नेता के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।
विज्ञापन
यूएस हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कांग्रेस में डेमोक्रेटिक नेतृत्व के लिए फिर से चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। नैंसी पेलोसी ने कहा कि "मैं अगली कांग्रेस में डेमोक्रेटिक नेतृत्व के लिए फिर से चुनाव नहीं लड़ूंगी। मेरे अनुसार, डेमोक्रेटिक कॉकस का नेतृत्व करने के लिए नई पीढ़ी को मौका देने का समय आ गया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
रॉयटर्स ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी रिपब्लिकन पार्टी के करीबी बहुमत हासिल करने के एक दिन बाद सदन में डेमोक्रेटिक नेता के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।
विज्ञापन
प्रतिनिधि सभा में मामूली बढ़त के साथ रिपब्लिकन को बहुमत
अमेरिका में विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी ने बुधवार को 435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में मामूली बढ़त के साथ बहुमत हासिल कर लिया है। इस बदलाव के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बाकी बचे दो साल के कार्यकाल में उनकी योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़चनें आने की आशंका है। डेमोक्रेटिक पार्टी की 211 सीटों के मुकाबले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पास अब 218 सीटें हैं। छह सीटों पर मतगणना अब भी जारी है। इनके परिणाम आने पर ही अंतिम स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बता दें कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान आठ नवंबर को हुआ था।
विज्ञापन
रिपब्लिकन मैक्कार्थी बन सकते हैं प्रतिनिधि सभा के नए अध्यक्ष
रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनाव के बाद दोनों सदन में बहुमत हासिल करने की उम्मीद थी, लेकिन वह अपनी उम्मीदों के मुताबिक नतीजे हासिल नहीं कर पाई। हालांकि, कैलिफोर्निया के 27वें जिले में जीत दर्ज कर उसने प्रतनिधि सभा में बुधवार को बहुमत हासिल कर लिया। रिपब्लिकन पार्टी ने एक दिन पहले ही केविन मैक्कार्थी को सदन में अपना नेता चुना था। मैक्कार्थी डेमोक्रेटिक पार्टी की नैंसी पेलोसी की जगह प्रतिनिधि सभा के नए अध्यक्ष बन सकते हैं।
बाइडन ने रिपब्लिकन पार्टी को दी बधाई
मैक्कार्थी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि ‘अमेरिकी लोग नई दिशा में आगे बढ़ने को तैयार हैं और प्रतिनिधि सभा इसके लिए काम करने को तैयार है।’ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सदन में बहुमत हासिल करने पर रिपब्लिकन पार्टी के नेता मैक्कार्थी को बधाई देता हूं। मैं कामकाजी परिवारों की सेवा के लिए प्रतिनिधि सभा के साथ मिलकर काम करने को तैयार हूं।’’
हालांकि सीनेट में बहुमत अब भी डेमोक्रेटिक पार्टी के पास है। 100 सदस्यीय सीनेट में उसके पास 50 सीटें हैं और अगले महीने जॉर्जिया के ‘रन ऑफ’ मुकाबले में भी उसके जीत दर्ज करने के आसार हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (76) के तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करने के एक दिन बाद पार्टी ने प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल किया।
रिपब्लिकन पार्टी ने करीब चार साल के अंतराल के बाद प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल किया है। 2018 में डेमोक्रेटिक पार्टी ने उसे पछाड़ते हुए सदन में बहुमत हासिल किया था। रिपब्लिकन पार्टी 2010 से 2018 तक प्रतिनिधि सभा में अपना बहुमत बनाए रखने में सफल रही थी।