{"_id":"63c36b0699c52443000c6241","slug":"us-house-committee-of-foreign-affairs-launch-probe-into-chaotic-exit-of-us-army-from-afghanistan-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी की जांच शुरू, हाउस कमेटी ने बाइडन प्रशासन से तलब किए दस्तावेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी की जांच शुरू, हाउस कमेटी ने बाइडन प्रशासन से तलब किए दस्तावेज
Sun, 15 Jan 2023 09:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 15 Jan 2023 09:13 AM IST
सार
फॉरेन अफेयर्स कमेटी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान से बाइडन प्रशासन की अराजक और घातक निकासी के बाद देश फिर से आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है और अमेरिका के विरोधियों का हौसला बढ़ गया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगस्त, 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी का मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है। विदेश मामलों पर यूएस हाउस कमेटी ने इसको लेकर जांच शुरू कर दी है और बाइडन प्रशासन से अब तक के सभी दस्तावेज भी तलब किए हैं।
विज्ञापन
एक शीर्ष हाउस रिपब्लिकन और हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष माइकल मैककॉल ने अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन को एक पत्र भेजकर अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी की जानकारी मांगी है। मैककॉल ने आरोप लगाया कि बिडेन प्रशासन ने अब तक दस्तावेज सौंपने से इनकार किया है, लेकिन वह अब औपचारिक रूप से पैनल के अध्यक्ष के रूप में उनके निर्देशों के अनुपालन का अनुरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
फिर से आतंकवाद की गिरफ्त में अफगानिस्तान
यूएस हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान से बाइडन प्रशासन की अराजक और घातक निकासी के बाद देश फिर से आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है और अमेरिका के विरोधियों का हौसला बढ़ गया है। बयान में कहा गया है, कि अगस्त 2021 की निकासी पर दस्तावेजों और सूचनाओं का अनुरोध करने के बावजूद बाइडन प्रशासन ने दस्तावेज सौंपने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने किया था कब्जा
अगस्त, 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना दो दशक की उपस्थिति के बाद पूरी तरह से हट गई थी। इसके साथ ही यहां सरकार को हटाकर तालिबान ने अपना कब्जा जमा लिया था। इसके बाद से अफगानिस्तान में आतंकवादी घटनाएं बढ़ गई हैं और महिलाओं के अधिकारों को फिर से सीमित कर दिया गया है।