{"_id":"67f34cfbc4bd1b04420db122","slug":"us-heavy-rains-cause-rising-rivers-threaten-flood-in-us-south-and-midwest-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका पर टूटा प्रकृति का कहर, कई दिनों की बारिश से बाढ़ का खतरा, तूफान में हो चुकी है 18 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका पर टूटा प्रकृति का कहर, कई दिनों की बारिश से बाढ़ का खतरा, तूफान में हो चुकी है 18 लोगों की मौत
Mon, 07 Apr 2025 09:26 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 07 Apr 2025 09:26 AM IST
सार
केंटकी नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। रविवार को नदी का जलस्तर 47 फीट तक बढ़ गया। फ्रैंकफर्ट शहर के मेयर ने बताया कि शहर की दीवार 51 फीट तक ऊंची बाढ़ का सामना करने के लिए डिजाइन की गई है।
विज्ञापन
अमेरिका में बाढ़ का बढ़ा खतरा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के दक्षिणी और मध्य पश्चिमी इलाके पहले से ही बाढ़ से जूझ रहे हैं। अब कई दिनों से हो रही भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इससे बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। इससे उन समुदायों पर खतरा बढ़ गया है, जो पहले से ही भारी बारिश और आंधी के कारण परेशान है। बता दें कि तूफान और बारिश से अमेरिका के दक्षिणी और मध्य पश्चिमी इलाकों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
लोगों के घरों में भरा पानी
अर्कांसस, टेनेसी और केंटकी सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाके हैं और यहां लोगों के घरों में पानी घुस गया है और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। केंटकी के फ्रैंकफर्ट में सड़कों पर नाव चलती दिखाईं दी। केंटकी नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। रविवार को नदी का जलस्तर 47 फीट तक बढ़ गया। फ्रैंकफर्ट शहर के मेयर ने बताया कि शहर की दीवार 51 फीट तक ऊंची बाढ़ का सामना करने के लिए डिजाइन की गई है। अलबामा, जॉर्जिया और फ्लोरिडा में रविवार को पूरे दिन बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इससे लोगों में डर का माहौल है।
ये भी पढ़ें- टैरिफ: बेहतर स्थिति में भारत खिलौना उद्योग, घरेलू विनिर्माण बनाना होगा मजबूत; संयंत्र लगाना चाहती हैं कंपनियां
विज्ञापन
तूफान में अब तक 18 की मौत
बुधवार से शुरू हुए तूफान और बारिश में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 10 लोगों की मौत टेनेसी में हुई है। मिसौरी में एक स्वयंसेवी फायर फाइटर की भी एक दुर्घटना में मौत हो गई। केंटकी में पांच लोगों की जान गई है। राष्ट्रीय मौसम सेवा का कहना है कि कई राज्यों में बाढ़ आने का खतरा है। पहले से ही बाढ़ झेल रहे इलाकों में बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भारी बारिश और बाढ़ के लिए गर्म तापमान, अस्थिर वातावरण और खाड़ी से आने वाली नमी है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन