अमेरिकी सरकार पर हावी है उद्योग जगत, बेजोस को 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट दे सकते हैं ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अमलों में निजी कंपनियों का बोलबाला कोई नई बात नहीं है। यही वजह है कि अमेरिका में लॉबिंग के लिए निजी कंपनियां पूर्व सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने यहां उच्च पदों पर नियुक्त करते हैं। नया मामला ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का है।
ब्रिटिश अखबार द गार्डियन के अनुसार अमेजन में सरकारी वाणिज्य विभाग की निदेशक एनी रंग ने ट्रंप प्रशासन को नया इंटरनेट पोर्टल लांच करने पर सुझाव दिया। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि अमेरिकी सरकार का नया ई-कॉमर्स पोर्टल कौन सी कंपनी बनाएगी और ऐसा माना जा रहा है कि अमेजन को सरकारी महकमे में बड़ी भूमिका मिलने जा रही है।
बता दें कि अमेरिकी सरकार हर साल फर्नीटर से लेकर कागज तक करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी करती है। और अगर एनी रंग की डील फाइनल हो जाती है और ट्रंप प्रशासन इस सुझाव को मानता है तो इसमें अमेजन को बड़ी भागीदारी भी मिल सकती है।
लेकिन यह देखना और मजेदार होगा कि क्या व्यापार के लिए दो बड़े दिग्गज एक दूसरे की दुश्मनी को दरकिनार कर सकते हैं। क्योंकि अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे के घोर विरोधी हैं। ट्रंप ने कई बार टि्वटर पर बेजोस के खिलाफ टिप्पणी भी की है। बेजोस के अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने भी ट्रंप के खिलाफ रिपोर्ट प्रकाशित करता रहा है। सूत्रों की मानें तो व्यवसाय और विरोध दो अलग-अलग चीजें हैं। पर्दे के पीछे अमेजन के अधिकारी ट्रंप प्रशासन में पहुंच बनाने में जुटे रहे और कामयाब रहे हैं।
वहीं एक दूसरे मामले में पेंटागन भी क्लाउड कंप्यूटिंग का कॉन्ट्रैक्ट देने जा रहा है और यह करीब 70,000 करोड़ रुपये का होगा। बताया जा रहा है कि अमेजन इस दौड़ में भी आगे है। अमेरिकी इतिहास में यह पहली बार होगा कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का डाटा निजी कंपनी के क्लाउड को देगा। निजी कंपनी को दिए जा रहे डाटा पर अमेजन ने दावा किया है कि वह गोपनीय डाटा सुरक्षित रखने में सक्षम है। इसके क्लाउड सिस्टम पर सीआईए के भी कुछ आंकड़े हैं। इसने पूर्व ब्रिगेडियर जनरल स्टीवन स्पानो को 2011 में अपने यहां नियुक्त किया था।
क्लाउड कई वर्षों से सरकार के लिए काम कर रहा है। पिछले साल भी इसने अमेरिकी सरकार से करीब 35 हजार करोड़ रुपये का कांट्रैक्ट हासिल किया था। इसके तहत अमेरिका में स्टेशनरी और किताबों से जुड़ी चीजों की सप्लाई इसे ही करनी थी। लेकिन अमेजन का सरकार के साथ कितने करोड़ डॉलर का समझौता हुआ है इसके बारे में अमेजन कोई जवाब नहीं दिया है।
एनी रंग ओबामा प्रशासन की अधिकारी थीं
ओबामा प्रशासन के दौरान एनी रंग सरकारी खरीद विभाग की मुखिया थीं। ट्रंप सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अमेजन ज्वाइन किया। अमेरिका के ही दूसरे अखबार गार्डियन ने एनी के बारे में खुलासा किया है कि एनी अमेजन ज्वाइन करने के बाद से ही ट्रंप प्रशासन में सरकारी खरीद पर विभाग के शीर्ष अधिकारी डेवी से संपर्क बनाए हुईं थीं।
यही नहीं दोनों लगातार ईमेल के जरिए बातचीत भी करते रहे हैं। बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि किस ई-कॉमर्स पोर्टल को किस तरह से डिजाइन किया जाना चाहिए। एनी और डेवी सहित पिछले कई उदाहरण ये बताते हैं कि किस तरह से अमेरिका उद्योग जगत सरकारी महकमों पर हावी रहा है। अमेरिका का उद्योग जगत पूर्व सरकारी अधिकारियों को अपने यहां कंसल्टेंट या कोई और पद देखकर सरकारी नीतियों में दखल देने की कोशिश करता है।