फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US gives initial approval for $3.5 bn missile sale to Saudi before Trump's planned visit News In Hindi

US: अमेरिका ने सऊदी अरब को एयर-टू-एयर मिसाइल बेचने की दी मंजूरी, डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से पहले बड़ा सौदा

Sat, 03 May 2025 09:34 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 03 May 2025 09:34 AM IST
सार

अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दी है। यह सौदा ट्रंप की आगामी सऊदी यात्रा से पहले हुआ है। डील में 1,000 AIM-120C-8 मिसाइलें शामिल हैं। हालांकि मामला अभी अमेरिकी कांग्रेस के पास जाएगा, जहां इसपर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
US gives initial approval for $3.5 bn missile sale to Saudi before Trump's planned visit News In Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने सऊदी अरब की प्रस्तावित यात्रा करने वाले है। ट्रंप की इस यात्रा से पहले ही अमेरिका ने सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को लेकर अपना रुख साफ करते हुए सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की शुरुआती मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि अमेरिका द्वारा सऊदी अरब को एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी ट्रंप की सऊदी यात्रा के दौरान घोषित होने वाले कई समझौतों में से एक हो सकता है।

विज्ञापन


अमेरिका रक्षा सुरक्षा एजेंसी ने दी जानकारी
मामले में अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) ने बयान जारी कर बताया कि यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा लक्ष्यों का समर्थन करती है। यह खाड़ी क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति में मददगार एक साझेदार देश की सुरक्षा को बेहतर बनाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: ट्रांस एथलीट्स विवाद के बाद ट्रंप प्रशासन ने मेन राज्य के साथ किया समझौता, पोषण फंड बहाल करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000 AIM-120C-8 एडवांस्ड एयर-टू-एयर मिसाइलें, उनके गाइडेंस सिस्टम और तकनीकी सपोर्ट मिलेगा। ये मिसाइलें अमेरिका की कंपनी RTX Corp, टक्सन (एरिज़ोना) में बनाएगी। सऊदी रॉयल एयरफोर्स के पास अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा F-15 लड़ाकू विमान बेड़ा है। हालांकि ट्रंप प्रशासन के मंजूरी के बाद अब यह प्रस्ताव अमेरिकी कांग्रेस के पास जाएगा, जहां सांसद इस पर चर्चा करेंगे और चाहें तो इसे रोक भी सकते हैं।



सऊदी अरब को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में नाराजगी
सऊदी अरब को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में पहले भी नाराजगी रही है। कारण है कि 2015 में यमन युद्ध के दौरान सऊदी हमलों में नागरिकों की मौत हुई थी। 2018 में वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या के बाद विवाद और बढ़ गया। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह हत्या क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर हुई, हालांकि सऊदी सरकार इससे इनकार करती है। ऐसे में ट्रंप प्रशासन का ये फैसला रिश्तों को नई दिशा दे सकता है। 

ये भी पढ़ें:- Singapore General Election: 27 लाख वोटर करेंगे फैसला, वापसी की तैयारी में पीएम लॉरेंस; आज रात तक आएंगे नतीजे

ट्रंप के सऊदी से रिश्ते
राष्ट्रपति रहते हुए भी और बाद में भी ट्रंप के खाड़ी देशों से नजदीकी रिश्ते रहे हैं। उनकी रियल एस्टेट कंपनी ने भी इस क्षेत्र में सौदे किए हैं। 2017 में ट्रंप ने परंपरा तोड़ते हुए अपनी पहली विदेश यात्रा सऊदी अरब से शुरू की थी। अब 2025 में भी वे पहले सऊदी ही जा रहे हैं, जबकि वो पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के लिए इटली जरूर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed