Singapore General Election: 27 लाख वोटर करेंगे फैसला, वापसी की तैयारी में पीएम लॉरेंस; आज रात तक आएंगे नतीजे
सिंगापुर में आम चुनाव 2025 के लिए शनिवार को सुबह वोटिंग शुरू हो गई है। इस चुनाव में 27 लाख से ज्यादा वोटर 92 सीटों पर 211 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग नया जनादेश मांग रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सिंगापुर की जनता महंगाई, आवास और प्रवासी कामगार जैसे मुद्दों को नजर में रखकर वोट करने वाली है।
विस्तार
सिंगापुर में शनिवार 2025 के आम चुनाव (GE2025) के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग रात 8 बजे तक चलेगी। इस बार 27,58,846 रजिस्टर्ड वोटर अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके लिए पूरे देश में 1,240 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। बता दें कि इस बार कुल 97 में से 92 संसदीय सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि 5 सीटों पर सत्ताधारी पार्टी पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) पहले ही बिना मुकाबले जीत चुकी है। इस चुनाव चुनाव में 11 राजनीतिक दल और 2 निर्दलीय उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं। कुल मिलाकर इस सिंगापुर के आम चुनाव में कुल 211 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग मांग रहे हैं नया जनादेश
सिंगापुर आम चुनाव में इस बार लोगों के बीच सबसे बड़े मुद्दे महंगाई, मकानों की बढ़ती कीमतें और देश में विदेशी कामगारों की संख्या का बढ़ना हैं, जिसपर सभी दलों ने जोर दिया है। ऐसे में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, जो लगभग एक साल से पद पर हैं वो सत्ताधारी पार्टी पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के लिए नया जनादेश मांग रहे हैं। ध्यान रहे कि पीएपी सिंगापुर की आजादी के बाद से लगातार सत्ता में रही है और उसने सिंगापुर को एक ग्लोबल फाइनेंशियल हब बनाया है।
ये भी पढ़ें:- Australia: ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव के लिए आज मतदान, महंगाई और घरों की कमी मुख्य मुद्दे
ट्रंप की टैरिफ सिंगापुर के लिए चुनौती
ट्रंप की टैरिफ नीति के बीच यह चुनाव ऐसे समय हो रहा है जब सिंगापुर को वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कारण है कि अमेरिका ने हाल ही में व्यापार पर टैरिफ (शुल्क) लगाए हैं, जिससे सिंगापुर जैसे व्यापार-आधारित देश पर असर पड़ सकता है, क्योंकि अमेरिका सिंगापुर का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है।
कौन-कौन हैं मैदान में?
अब बात अगर इस चुनाव में हिस्सा लेने वाले दलों की करें तो इस चुनाव में सत्ताधारी पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) सभी 32 सीटों पर उम्मीदवार, विपक्ष की बड़ी पार्टी (डब्ल्यूपी) 26 सीटों पर, प्रोग्रेस सिंगापुर पार्टी (पीएसपी) 13 उम्मीदवार और छह सीटों पर, अन्य पार्टियों में SPP, SDP, PPP, PAR, RDU, NSP, SUP और SDA भी चुनाव लड़ रही हैं।
ये भी पढ़ें:- US: ट्रांस एथलीट्स विवाद के बाद ट्रंप प्रशासन ने मेन राज्य के साथ किया समझौता, पोषण फंड बहाल करने का निर्णय
विदेशों में कल से ही शुरू हैं मतदान
गौरतलब है कि सिंगापुर में जहां शनिवार को मतदान शुरू हुए है। वहीं दूसरी ओर विदेशों में शुक्रवार से ही मतदान कर रहें है। दुबई, लंदन, वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को में बसे 18,000 से ज्यादा सिंगापुरवासी भी 2 मई से वोट डाल रहे हैं। इस चुनाव के नतीजे शनिवार रात देर तक आने की संभावना है। अब ऐसे में देश और दुनिया की नजरें इस चुनाव पर हैं क्योंकि कई बड़ी कंपनियां सिंगापुर को एशिया में कारोबार के लिए इस्तेमाल करती हैं।
