{"_id":"60b1253de23a1c28e44816c8","slug":"us-girl-student-attacked-by-entering-class-six-students-and-two-others-included-in-the-attackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: कक्षा में घुसकर छात्रा पर हमला, हमलावरों में छह छात्र और दो अन्य शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: कक्षा में घुसकर छात्रा पर हमला, हमलावरों में छह छात्र और दो अन्य शामिल
Fri, 28 May 2021 10:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्रींसबोरो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्रींसबोरो
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 28 May 2021 10:45 PM IST
सार
अमेरिका के ग्रींसबोरो के एक हाईस्कूल की कक्षा में यह घटना हुई। हमले में 14 साल की छात्रा घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के नार्थ कैरोलिना के ग्रींसबोरो के एक हाई स्कूल की एक कक्षा में आठ लोग जबरन घुस आए और 14 वर्षीय लड़की पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
नार्थ कैरोलिना शेरिफ के कार्यालय ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि घटना एक स्कूल बस स्टॉप पर इससे पहले हुए झगड़े का नतीजा थी। गिल्फोर्ड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि गिल्फोर्ड हाई स्कूल के भीतर 16 वर्षीय एक लड़की ने हमला करने वालों की सहायता की और उन्हें कक्षा तक लेकर गई।
विज्ञापन
शेरिफ कार्यालय ने बताया कि हमला करने वाले समूह में छह छात्र और दो वयस्क शामिल थे तथा उन्होंने 14 वर्षीय एक लड़की पर हमला किया, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई। शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि शिक्षक, प्रशासन और स्कूल के संसाधन अधिकारी जब तक हमलवारों को पकड़ पाते तब तक वह भाग निकले।
विज्ञापन