फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US fresh attack against Houthi rebels in Yemen destroys three anti-ship missiles in Red Sea Word News In Hindi

US Houthi Clash: अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर फिर किया हमला, तीन एंटी-शिप मिसाइलें तबाह

Sat, 20 Jan 2024 05:02 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 20 Jan 2024 05:02 AM IST
सार

यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि हमला शुक्रवार शाम करीब 6:45 बजे किया गया, क्योंकि हूती की एंटी-शिप मिसाइलों ने लाल सागर में व्यापारी जहाजों और अमेरिकी नौसेना के जहाजों को खतरा पेश किया।

विज्ञापन
US fresh attack against Houthi rebels in Yemen destroys three anti-ship missiles in Red Sea Word News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ एक बार फिर हवाई हमला किया है। अमेरिका के ताजा हमले में लाल सागर में हूती समूह की तीन एंटी-शिप मिसाइलें नष्ट हो गई हैं। वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि लाल सागर में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। बयान में कहा गया है कि अमेरिकी सेना ने यमन में हूती ठिकानों पर तीन सफल हमले किए।

विज्ञापन


यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि हमला शुक्रवार शाम करीब 6:45 बजे किया गया, जब एंटी-शिप मिसाइलों ने क्षेत्र में व्यापारी जहाजों और अमेरिकी नौसेना के जहाजों को खतरा पेश किया। यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि नौवहन की रक्षा करने और समुद्री जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों के तहत अमेरिकी नौसेना के जहाज लाल सागर में मौजूद हैं। 19 जनवरी को लगभग शाम 6:45 बजे (सना के समयानुसार) यूएस सेंट्रल कमांड बलों ने तीन हूती एंटी-शिप मिसाइलों पर हमले किए, जो लॉन्च करने के लिए तैयार थे।
विज्ञापन


पोस्ट में आगे कहा है कि अमेरिकी बलों ने यमन के हूती-नियंत्रित क्षेत्रों में मिसाइलों की पहचान की और निर्धारित किया कि वे क्षेत्र में व्यापारी जहाजों और अमेरिकी नौसेना के जहाजों के लिए खतरा बन सकती हैं। बाद में अमेरिकी सेना ने आत्मरक्षा में मिसाइलों पर हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई अमेरिकी नौसेना के जहाजों और व्यापारिक जहाजों के लिए जल क्षेत्र को सुरक्षित बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हूतियों ने दागी थीं मिसाइलें
इससे पहले, अमेरिकी मध्य कमांड ने कहा था कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के केम रेंजर जहाज पर दो एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। हालांकि इससे किसी को चोट या क्षति नहीं पहुंची। इसके बाद अमेरिका ने भी सप्ताह में हूती ठिकानों को निशाना बनाया था। इस्राइली हमलों के खिलाफ फलस्तीन के समर्थन में हूतियों के हमलों से लाल सागर होते हुए दुनिया में कई हिस्सों में माल की आवाजाही रुक गई है। अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने वाली मिसाइलें दक्षिण लाल सागर में लक्षित की गई थीं। इस बीच, बाइडन ने कहा कि जहाजों पर हमले नहीं रुके तो अमेरिका हूती विद्रोहियों के विरुद्ध अपनी कार्रवाई जारी रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed