फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Former President Donald Trump Claims Gaza Could Rival Monaco If Properly Rebuilt

Donald Trump: क्या ट्रंप ने की गाजा की यात्रा? बोले- मैंने हालत देखी, काम किया जाए तो यह मोनाको से बेहतर बनेगा

Wed, 09 Oct 2024 08:11 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 09 Oct 2024 08:11 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा को लेकर कहा कि वह वहां जा चुके हैं। हालांकि, सार्वजनिक रिकॉर्ड की माने तो वह वहां कभी नहीं गए हैं। 

विज्ञापन
US Former President Donald Trump Claims Gaza Could Rival Monaco If Properly Rebuilt
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि गाजा में दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में से एक बनने की क्षमता है। मगर, फलस्तीनियों ने अपने प्रमुख भूमध्यसागरीय तटीय स्थान का कभी लाभ नहीं उठाया। 

विज्ञापन


एक इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने गाजा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, 'मैं वहां गया था। वहां की हालत देखी है।' 
विज्ञापन


हालांकि, सार्वजनिक रिकॉर्ड की माने तो वह कभी गाजा नहीं गए हैं। उनके अभियान ने इस बात पर जोर दिया कि ट्रंप इस्राइल गए हैं। साथ ही सफाई दी कि गाजा इस्राइल में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है सात अक्तूबर की भयावह घटना?
यह जानना जरूरी है कि गाजा इस्राइल का हिस्सा नहीं है। हालांकि, कुछ इस्राइली मंत्रियों ने इसके विलय का आह्वान किया है। गौरतलब है, पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला कर दिया था। उसने यहां 12 सौ से अधिक लोगों को मार गिराया था। साथ ही 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इन सबके जवाब में इस्राइल ने पलटवार किया और गाजा में करीब 60 फीसदी इमारतों को नष्ट कर दिया। वहीं 40 हजार से अधिक फलस्तीनियों को मार गिराया। 

मोनाको से बेहतर...
दरअसल, एक पत्रकार ने पूछा था कि गाजा की तुलना मोनाको से की जा सकती है, अगर इसका ठीक से पुनर्निर्माण किया जाए। इस पर ट्रंप ने तपाक से जवाब दिया कि यह मोनाको से कई ज्यादा बेहतर हो सकता है। उन्होने इसे मध्य पूर्व में सबसे अच्छी जगह बताया।  


यह सबसे खूबसूरत जगह हो सकती है: ट्रंप
उन्होंने कहा, 'मैं वहां जा चुका हूंं और वहां की हालत देखी है। पिछले कुछ सालों में हुए सभी हमलों और आगे-पीछे की घटनाओं से पहले, उन्होंने कभी इसका फायदा नहीं उठाया। आप जानते हैं, एक डेवलपर के तौर पर यह सबसे खूबसूरत जगह हो सकती है। यहां का मौसम, पानी, जलवायु और सभी चीज। यह बहुत खूबसूरत हो सकती है। यह दुनिया की सबसे अच्छी जगहों में से एक हो सकती है।'

पूर्व राष्ट्रपति का बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब गाजा मानवीय चुनौतियों का बुरी तरह सामना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed