फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Former diplomat Richard said India may lead all sectors by 2030

अमेरिका: पूर्व राजनयिक रिचर्ड बोले- भारत 2030 तक शायद सभी क्षेत्रों का करे नेतृत्व

Wed, 04 Aug 2021 12:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 Aug 2021 12:40 AM IST
सार

  • भारत में रिचर्ड वर्मा अमेरिकी राजदूत रह चुके हैं, 2015 से 2017 तक रहा कार्यकाल
  • रिचर्ड ने कहा भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश, सबसे अधिक स्नातक लोग, बड़ी संख्या में मोबाइल फोन तथा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग

विज्ञापन
US Former diplomat Richard said India may lead all sectors by 2030
पूर्व राजनयिक रिचर्ड वर्मा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के पूर्व शीर्ष राजनयिक रिचर्ड वर्मा का कहना है कि 2030 तक भारत शायद सभी क्षेत्रों में अगुवाई करेगा और विश्व के दो बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काफी कुछ कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, यदि मैं 2030 की बात करूं तो भारत को विश्व के लगभग सभी क्षेत्रों की अगुवाई करते हुए देखता हूं। एक निजी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम उन्होंने कहा, भारत सचमुच क्षमतावान है।
विज्ञापन


रिचर्ड वर्मा भारत में अमेरिकी राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने कहा भारत एक सबसे अधिक आबादी वाला देश, सबसे अधिक स्नातक लोग, बड़ी संख्या में मध्यम-वर्ग, बड़ी संख्या में मोबाइल फोन तथा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग, तीसरी सबसे बड़ी सेना और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ, 25 साल से कम उम्र के 60 करोड़ लोगों के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सभी मिलकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आज हमारी आंखों के सामने भारत में बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है। करीब 2000 अरब डॉलर अगले एक दशक में बुनियादी ढांचों के विकास पर खर्च किए जाएंगे। 2030 के लिए आवश्यक अधिकांश बुनियादी ढांचे का निर्माण अभी बाकी है। यही कारण है कि आज करीब 100 नए हवाईअड्डों की योजना बनाई जा रही है या उनका निर्माण किया जा रहा है।

भारत और अमेरिका के कई साझा हित व मूल्य हैं : बाइडन प्रशासन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-अमेरिका के कई साझे हित और मूल्य हैं जिन्हें अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की हालिया भारत यात्रा के दौरान दोहराया गया।


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ब्लिंकन की भारत यात्रा हमारे लिए उन तरीकों का पता लगाने का भी एक अवसर था, जिनसे हम भारत के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत और गहरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed