फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US FM Antony Blinken expressed concern over the lives of palestinian people

Israel War: ‘सैन्य अभियान नागरिकों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए चलाएं’, एंटनी ब्लिंकन ने जाहिर की चिंता

Mon, 11 Dec 2023 02:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Dec 2023 02:18 AM IST
सार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन रविवार को एक मीडिया कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि हमास और इस्राइल के युद्ध के बीच सबसे बड़ा विषय नागरिकों की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि इस्राइल को गाजा के नागरिकों की सुरक्षा पर अधिक ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
US FM Antony Blinken expressed concern over the lives of palestinian people
Antony Blinken - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 18,000 लोगों की मौत हो चुकी है। युद्ध में फलस्तीनी लोगों के जीवन पर चिंता जाहिर करते हुए अमेरिका का कहना है कि इस्राइल को फलस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। बता दें, इस्राइली टैंक रविवार को दक्षिणी गाजा में घुस चुके हैं। बता दें, दो दिन पहले ही अमेरिकी ने सुरक्षा परिषद में युद्धविराम के प्रस्ताव के खिलाफ वीटो कर दिया था।
विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन रविवार को एक मीडिया कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि हमास और इस्राइल के युद्ध के बीच सबसे बड़ा विषय नागरिकों की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि इस्राइल को गाजा के नागरिकों की सुरक्षा पर अधिक ध्यान देना होगा। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन लोगों को असल में मानवीय सहायता की आवश्यकता है उन लोगों तक सहायता पहुंच सके। हमें यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सभी सैन्य अभियान नागरिकों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बनाए जाएं। नागरिक सुरक्षा का इरादा तो इस्राइल का भी है लेकिन नतीजे नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन


49,500 लोग अब तक घायल
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस्राइली सेना एक रात में दक्षिणी गाजा में खान यूनिस के बीच में पहुंच गई तो वहीं युद्ध विमानों ने शहर के पश्चिमी इलाकों में जमकर बम बरसाए। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अब तक 18 हजार फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं 49,500 लोग अब तक घायल हुए हैं। हजारों लोग तो लापता है और कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। इसके अलावा, पेंटागन का कहना है कि बाइडन प्रशासन ने कांग्रेस की समीक्षा के बिना ही इस्राइल को लगभग 14 हजार टैंक गोलों की बिक्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास ने इस्राइल को दी चेतावनी
युद्ध के बीच हमास ने इस्राइल को चेतावनी दी कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी बंधक गाजा से जीवित बाहर नहीं जा सकता। हमास की सशस्त्र शाखा के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने कहा कि न तो फासीवादी दुश्मन, न तो उसका अहंकारी नेतृत्व और न ही उसके समर्थक अपने बंधकों को आदान-प्रदान और मांगों को पूरा किए बिना जीवित ले जा सकते हैं। बता दें, इस्राइल का कहना है कि फलस्तीन में 137 बंदी बचे हैं। अब ओबैदा का कहना है कि हमास इस्राइली सेना से लड़ेगी। हमारे पास लड़ने के अलावा कोई और विकल्प ही नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed