फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Federal officials confirm Homeland Security officers are in Charlotte for immigration enforcement

US: शार्लोट में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी तैनात, लोगों को सड़कों से किया गया गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 08:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 16 Nov 2025 08:16 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध आव्रजन के खिलाफ अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए उत्तरी कैरोलिना के सबसे बड़े शहर शार्लेट में अब संघीय बल को उतार दिया है। गृह सुरक्षा (होमलैंड सिक्योरिटी) के अधिकारियों ने शनिवार को कई स्थानों पर गिरफ्तारियां कीं।

विज्ञापन
US Federal officials confirm Homeland Security officers are in Charlotte for immigration enforcement
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की ट्रंप सरकार का अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अभियान जारी है। अब उत्तरी कैरोलिना के सबसे बड़े शहर शार्लोट में ट्रंप प्रशासन ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी के जवानों को तैनात किया है। संघीय सरकार ने भी इसकी पुष्टि कर दी है और कहा कि अप्रवासियों के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार को अप्रवासन विभाग और होमलैंड के एजेंटों को कई जगहों पर गिरफ्तारियां करते देखा गया। 
विज्ञापन



संघीय सरकार के फैसले का हो रहा विरोध
अमेरिका की सहायक गृह सुरक्षा सचिव ट्रिशिया मैकलॉघलिन ने एक बयान में कहा, 'हम यह सुनिश्चित करने के लिए कि अमेरिकी सुरक्षित रहें और जन सुरक्षा के खतरे दूर हों, शार्लोट में डीएचएस कानून प्रवर्तन बढ़ा रहे हैं।' हालांकि शार्लोट की मेयर वी लाइल्स सहित स्थानीय अधिकारियों ने इन कार्रवाइयों की आलोचना की और कहा कि ये अनावश्यक भय और अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं। पहले शार्लोट में होमलैंड सिक्योरिटी के जवानों की तैनाती की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में मेक्लेनबर्ग काउंटी के शेरिफ गैरी मैकफैडेन ने बताया कि संघीय अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि सीमा शुल्क एजेंट जल्द ही पहुंचेंगे।
विज्ञापन


लोगों को सड़कों से किया जा रहा गिरफ्तार
46 वर्षीय शार्लोट निवासी एसिटुनो ने कहा कि उन्हें भी सीमा गश्ती एजेंटों ने दो बार रोका था। दूसरी बार, उन्होंने कार की खिड़की तोड़कर उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर निकाला और जमीन पर पटक दिया। उन्होंने बताया कि 'मैंने उनसे कहा, मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं।' 'वे जानना चाहते थे कि मैं कहां पैदा हुआ था, उन्हें विश्वास नहीं था कि मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं।' आखिरकार, अपनी नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेज दिखाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, शार्लोट नस्लीय रूप से विविध शहर है, जहां 9,00,000 से ज्यादा लोग रहते हैं, जिनमें 1,50,000 से ज्यादा विदेशी मूल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले संघीय प्रशासन ने लॉस एंजिलिस व शिकागो जैसे शहरों में संघीय प्रवर्तन अभियानों को अपराध से लड़ने तथा आव्रजन कानूनों को लागू करने के लिए आवश्यक बताया है।

ये भी पढ़ें- H-1B Visa: विदेशी कर्मियों को सस्ता मजदूर बताकर वीजा खत्म करने की तैयारी, उपराष्ट्रपति वेंस का तीखा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed