फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Federal court decision on abortion drugs Three Judges made judgement

US: गर्भपात की गोलियों को लेकर संघीय अदालत का फैसला, पढ़ें तीन न्यायधीशों की बेंच ने क्या कहा

Thu, 17 Aug 2023 03:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2023 03:00 AM IST
सार

न्यू ऑरलियन्स में बुधवार को अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स के तीन न्यायाधीशों के फैसले ने निचली अदालत के फैसले के एक हिस्से को पलट दिया।

विज्ञापन
US Federal court decision on abortion drugs Three Judges made judgement
US Court - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में गर्भपात की दवा को लेकर एक नया मामला सामने आया है। गर्भपात की दवा पर नए प्रतिबंध संघीय अदालत के फैसले के तहत लिए जाएंगे। हालांकि, अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट का होगा।

विज्ञापन

यह है मामला
न्यू ऑरलियन्स में बुधवार को अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स के तीन न्यायाधीशों के फैसले ने निचली अदालत के फैसले के एक हिस्से को पलट दिया। संघीय अदालत ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन के 23 वर्ष पूर्व माइफप्रिस्टोन का अनुमोदन हटा दिया है। जबकि, एक फैसले को बरकरार रखा। इसके अनुसार, गर्भवस्था को 10वें सप्ताह के बजाये मात्र सातवें सप्ताह तक ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। वह भी डॉक्टर की सिफारिश पर ही। हालांकि, संघीय अदालत के फैसले तुरंत लागू नहीं होंगे।

विज्ञापन

खाद्य औषधि विभाग ने दी थी जानकारी
अमेरिका के खाद्य एवं औषधि विभाग ने हाल ही में बताया था कि फार्मेसी अब बिना डॉक्टर के पर्चे के दिन में एक बार गर्भनिरोधक गोलियां बेच सकती है। बिक्री पर अब उम्र का प्रतिबंध भी नहीं रहेगा। इसका मतलब है कि अब दिन में एक बार किसी भी उम्र की महिलाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के फार्मेसी से गर्भनिरोधक गोलियां खरीद सकती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में हर साल छह मिलियन महिलाएं गर्भधारण करती हैं, जिनमें से 45 प्रतिशत गर्भ अनचाहे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 मिलियन महिलाओं के लिए नया विकल्प
एक एनजीओ ने कहा था कि यह असल में एक परिवर्तन है। महिलाओं को अब इस नए फैसले से मदद मिलेगी। गर्भनिरोधक दवाईयां बनाने वाली अमेरिकी कंपनी पेरिगो ने कहा था कि गर्भनिरोधक गोलियां करीब 15 मिलियन अमेरिकी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और नया विकल्प हो सकती है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि गर्भनिरोधक गोलियों की पहुंच उसके कीमत पर निर्भर करती है। कीमतों को लेकर पेरिग का कहना है कि वह साल के अंत तक कीमतों को घोषित करेगी। अमेरिका की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिमा गुप्ता का कहना है कि कई लोगों ने इस फैसले के लिए वर्षों तक प्रयास किया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed