फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US expert showed mirror to Trump, said before preaching to India, he should focus on American trade with Russi

US: 'भारत को उपदेश से पहले रूस के साथ अमेरिकी व्यापार पर ध्यान दें ट्रंप'; विशेषज्ञों ने ट्रंप को दिखाया आईना

Thu, 07 Aug 2025 01:07 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 07 Aug 2025 01:07 AM IST
सार

एशिया सोसायटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एएसपीआई) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व उप अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि वेंडी कटलर ने बढ़ते द्विपक्षीय विवाद पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, अफसोस की बात है कि अमेरिका-भारत विवाद बढ़ता जा रहा है और अब राष्ट्रपति 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा कर रहे हैं। इससे अमेरिका को होने वाले ज्यादातर भारतीय निर्यात लगभग बंद हो जाएंगे।
 

विज्ञापन
US expert showed mirror to Trump, said before preaching to India, he should focus on American trade with Russi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के व्लादिमीर पुतिन और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के खिलाफ अधिक टैरिफ लगाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर अमेरिकी विशेषज्ञों ने गहरी चिंता जताई है। रूस के साथ अमेरिकी व्यापार का हवाला देते हुए ट्रंप को आईना भी दिखाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका जब खुद रूस के साथ व्यापार करता है तो उसे भारत को उपदेश देने से पहले सोचना चाहिए।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के पूर्व हथियार निरीक्षक, अमेरिकी मरीन कोर के पूर्व खुफिया अधिकारी व लेखक स्कॉट रिटर ने भारत पर अधिक टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पोस्ट में रिटर ने कहा, अमेरिका ने 2024 में 3 अरब डॉलर से अधिक के रूसी सामान आयात किए। इससे लगभग 600 टी-90 टैंकों की कीमत चुकाई जा सकती है। यह दो रूसी बख्तरबंद डिवीजनों को लैस करने के लिए काफी है। ऐसे में अगली बार जब ट्रंप भारत को उपदेश दें, तो इस बारे में जरूर सोंचे।
विज्ञापन


एशिया सोसायटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एएसपीआई) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व उप अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि वेंडी कटलर ने बढ़ते द्विपक्षीय विवाद पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, अफसोस की बात है कि अमेरिका-भारत विवाद बढ़ता जा रहा है और अब राष्ट्रपति 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा कर रहे हैं। इससे अमेरिका को होने वाले ज्यादातर भारतीय निर्यात लगभग बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन विवाद को स्वागत करेगा
कटलर ने एक बयान में कहा कि चीन संभवतः इन घटनाक्रमों का स्वागत कर रहा है। अब वह दिल्ली के साथ अपने संबंधों को सुधारने के लिए कुछ कदम उठा सकता है। अब समय आ गया है कि अमेरिकी और भारतीय अधिकारी निजी तौर पर अपने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed