फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US expels two Russian diplomats to retaliate for the expulsion of two American diplomats from Moscow

US: अमेरिका ने मॉस्को पर किया पलटवार, दो रूसी राजनयिकों देश छोड़कर जाने का आदेश

Sat, 07 Oct 2023 08:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 07 Oct 2023 08:43 AM IST
सार

राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यह कदम रूस द्वारा दो अमेरिकी राजनयिकों को एक पूर्व कांसुलर कर्मचारी के साथ संपर्क के लिए निष्कासित करने के बाद उठाया है।

विज्ञापन
US expels two Russian diplomats to retaliate for the expulsion of two American diplomats from Moscow
जो बाइडन और पुतिन(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका और रूस के बीच तनाव कम होने की जगह और बढ़ता जा रहा है। वॉशिंगटन ने अब दो रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले मॉस्को ने दो अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़कर जाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

बता दें, राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यह कदम रूस द्वारा दो अमेरिकी राजनयिकों को एक पूर्व कांसुलर कर्मचारी के साथ संपर्क के लिए निष्कासित करने के बाद उठाया है, जिस पर संवेदनशील जानकारी एकत्र करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, अमेरिका ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि अमेरिका रूसी सरकार के अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि रूस के किन राजनयिकों को निष्कासित किया गया है, लेकिन इन्हें सात दिन के भीतर अमेरिका छोड़ देने के लिए कहा गया है। इतना ही समय अमेरिकी राजनयिक जेफरी सिलिन और डेविड बर्नस्टीन को भी दिया गया था, जिन्हें पिछले महीने रूस छोड़ने जाने के लिए कहा गया था। 

यह है मामला

रूस ने सिलिन और बर्नस्टीन पर व्लादिवोस्तोक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के एक पूर्व कर्मचारी से संपर्क करने का आरोप लगाया गया था। दरअसल, पूर्व कर्मचारी पर यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई और संबंधित मुद्दों के बारे में अमेरिकी राजनयिकों के लिए जानकारी एकत्र करने का आरोप था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed