फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Elections 2024 Nikki Haley Running Mate Donald Trump Concord Republican nomination

US Elections: निक्की हेली को रनिंग मेट बनाने पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का बयान; क्या उम्मीदों पर फिरेगा पानी?

Sat, 20 Jan 2024 07:09 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 20 Jan 2024 07:09 PM IST
सार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 काफी दिलचस्प होने के आसार हैं। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वे निक्की हेली को अपना रनिंग मेट यानी उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाएंगे। रिपब्लिकन नेता ट्रंप इस चुनाव से पहले मजबूत स्थिति में माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
US Elections 2024 Nikki Haley Running Mate Donald Trump Concord Republican nomination
निक्की हेली और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। इस साल के अंत में अंतिम दौर के मतदान के बाद अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव होगा। ताजा घटनाक्रम में ट्रंप ने निक्की हेली को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने के बारे में अहम बयान दिया है। उन्होंने संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि एक सीनेटर के तौर पर निक्की हेली ठीक हैं, लेकिन उन्हें उपराष्ट्रपति पद का संभावित उम्मीदवार या उनका रनिंग मेट नहीं माना जा सकता। अमेरिकी चुनाव की शब्दावली में उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी को रनिंग मेट कहा जाता है।
विज्ञापन


क्या ट्रंप ने निक्की हेली की उम्मीदों पर पानी फेरा?
ट्रंप ने कॉनकॉर्ड में एक रैली के दौरान कहा, कुछ बयान प्रत्याशियों की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं, लेकिन वे झूठा दिलासा नहीं दे सकते। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के रूप में सेवाएं दे चुकीं निक्की हेली के बारे में ट्रंप ने कहा, पहले मैं उन्हें प्रत्याशी बनाने से इनकार करूं और चुनाव जीतने के बाद कहूं कि उन्हें उपराष्ट्रपति बनाने पर उन्हें गर्व हो रहा है, वे ऐसा नहीं कर सकते।' बता दें कि निक्की हेली रिपब्लिकन खेमे से ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी बन सकती हैं। कॉकस स्तर के चुनाव में हैम्पशायर से ताल ठोक रहीं निक्की ट्रंप के बाद दूसरे नंबर पर रही हैं। इसी सीट से भारतवंशी विवेक रामास्वामी अपना नाम वापस ले चुके हैं।
विज्ञापन


भारतवंशी उम्मीदवार ने वापस लिया अपना नाम, ट्रंप के भावी सहयोगी बनने क अटकलें
दरअसल, चुनाव से पहले कराए जा रहे सर्वे के आधार पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस रेस में आगे माने जा रहे हैं। भारतवंशी और रिपब्लिकन पार्टी के नेता विवेक रामास्वामी ने भी उनके समर्थन की घोषणा की है। 38 साल के रामास्वामी को ट्रंप के खेमे से उपराष्ट्रपति पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। ट्रंप के बयान को इसका संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed