फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Elections 2020: Kamala Harris raises 1.2 crore dollars for presidential election

अमेरिकी चुनाव 2020: राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए हैरिस ने जुटाए 1.2 करोड़ डॉलर

Wed, 03 Apr 2019 01:07 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 03 Apr 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
US Elections 2020: Kamala Harris raises 1.2 crore dollars for presidential election
kamala harris - फोटो : social media

भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति अभियान की पहली तिमाही में 1.2 करोड़ डॉलर जुटा लिए हैं। हैरिस 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अपनी दावेदारी पेश करेंगी।


loader

54 वर्षीय हैरिस ने अगले साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए जनवरी में अपने अभियान की औपचारिक घोषणा की थी। कैलिफोर्निया से सीनेटर हैरिस ने आधे से अधिक पैसा ऑनलाइन जुटाया है। इसमें से 11 लाख डॉलर से अधिक की रकम मार्च के आखिरी सप्ताह में जुटाई गई थी। उन्होंने अपने अभियान की थीम रखी है, 'कमला हैरिस फॉर द पीपल'।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ जमकर आवाज उठाने वाली हैरिस यदि चुनाव जीतीं तो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। 

हैरिस के अलावा इंडियाना के साउथ बैंड मेयर ने पहली तिमाही में 70 लाख डॉलर जुटाए हैं। हैरिस का कहना है कि उन्होंने पहली तिमाही के दौरान दो लाख 18 हजार लोगों से फंड जुटाया है। इनमें से 98 फीसदी रकम 100 डॉलर से भी कम के रूप में आई है।

उनके अभियान के मैनेजर जुआन रोडरीग्यूज का कहना है कि अभियान में सहयोग करने के लिए हजारों-लाखों लोग सामने आए। ये लोगों द्वारा संचालित एक अभियान है। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य देखभाल का अधिकार, हर निजी स्कूल में अध्यापक का होना आदि शामिल हैं।

संघीय चुनाव आयोग के समयसीमा की घोषणा से पहले अभियान से संबंधित ये घोषणा की गई है। हालांकि हैरिस ने इस बात का खुलासा अभी नहीं किया है कि उन्होंने साल के पहले तीन महीने में कितना खर्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed