फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US election update Today Presidential Election Equation Swing States Donald Trump and Kamala Harris

US Election: अमेरिका आज तय करेगा विश्व राजनीति की नई दिशा, समझिए कुछ जटिल समीकरण और स्विंग राज्यों की विशेषता

Tue, 05 Nov 2024 04:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 04:31 AM IST
सार

अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे है। इस चुनाव में एक ओर जहां रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में एक बार फिर वापसी करने के प्रयास में हैं। तो वहीं दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अमेरिकी इतिहास की पहली महिला के साथ-साथ भारतीय मूल के नागरिक के तौर पर पहली राष्ट्रपति बनने का इतिहास बनाने के प्रयास में हैं। 

विज्ञापन
US election update Today Presidential Election Equation Swing States Donald Trump and Kamala Harris
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बहस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में एक साल से ज्यादा समय से चल रहे चुनावी घमासान अपने अंत पर है। जहां आज यानी मंगलवार को राष्ट्रपति के चुनाव होने है। ये चुनाव अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण तो हैं ही लेकिन इससे लेकिन इससे अमेरिकी मतदाता अगले चार सालों के लिए न सिर्फ अमेरिका बल्कि वैश्विक राजनीति की दिशा तय करने वाले है। 
विज्ञापन


समझिए कुछ समीकरण
अमेरिका में कुल 538 चुनावी मत हैं, जिसमें 435 सदन के प्रतिनिधि, 100 सीनेट की सीटें और वॉशिंगटन डीसी से 3 सीटें शामिल हैं। यहां राष्ट्रपति बनने के लिए किसी उम्मीदवार को न्यूनतम 270 वोट चाहिए। हर राज्य के पास कुछ चुनावी मत होते हैं। बता दें कि कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा 54 सीटें हैं, इसके बाद टेक्सास में 40 और फ्लोरिडा में30 हैं। वहीं, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, डेलावेयर, और वर्मोंट जैसे राज्यों में न्यूनतम 3 सीटें हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी प्रणाली में विनर टेक्स औल मॉडल
अमेरिकी प्रणाली विनर टेक्स ऑल मॉडल का पालन करती है। यानी, जिस उम्मीदवार को किसी राज्य में सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, वह उस राज्य के सभी चुनावी मत जीत लेता है। यह प्रणाली वॉशिंगटन डीसी और अमेरिका के 48 राज्यों में लागू होती है। मेन और नेब्रास्का ही दो राज्य हैं जो समानुपातिक प्रणाली का पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है स्विंग राज्य?
अधिकतर अमेरिकी राज्यों का झुकाव एक पार्टी की ओर होता है। जिन राज्यों का झुकाव डेमोक्रेट्स की ओर है। उन्हें नीला (ब्लू) राज्य कहा जाता है और जिनका झुकाव रिपब्लिकन की ओर है उन्हें लाल (रेड) राज्य कहा जाता है। स्विंग राज्य वे सात महत्वपूर्ण राज्य होते हैं जो किसी निश्चित ट्रेंड का पालन नहीं करते बल्कि बार-बार बदलते रहते हैं और आखिरकार विजेता के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

सात मुख्य स्विंग राज्य पर एक नजर
1.  नेवादा (6)
2. एरिजोना (11)
3. नॉर्थ कैरोलिना (16)
4. जॉर्जिया (16)
5. विस्कॉन्सिन (10)
6. मिशिगन (15)
7. पेंसिल्वेनिया (19)

चुनावी कॉलेज का महत्व
गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव चुनावी कॉलेज द्वारा तय होता है। चुनावी कॉलेज एक मध्यस्थ संस्था है जो राष्ट्रपति का चुनाव करती है। इस प्रणाली में सभी राज्यों के मतदाता चुनावी कॉलेज के मतदाताओं को चुनते हैं, जो दिसंबर में राष्ट्रपति के लिए औपचारिक वोट देते हैं। इसके साथ ही हर राज्य को प्रतिनिधियों और सीनेटरों की संख्या के आधार पर एक निश्चित संख्या में मतदाता मिलते हैं। बात अगर इसके उद्देश्य की करें तो इससे सभी राज्यों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है। 

अब इस बात को एक उदाहरण के साथ समझिए कि 2016 में जब डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को 304 चुनावी वोटों से 227 वोटों में हराया जबकि क्लिंटन को लोकप्रिय वोट में 2 प्रतिशत और 28 लाख वोटों से आगे थे। इसके साथ ही एक और उदाहरण 2000 का है जब रिपब्लिकन जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने डेमोक्रेट अल गोर को करीबी मुकाबले में हराया, जो आखिरकार अदालत के निर्णय से तय हुआ।

कमला हैरिस बना सकती है इतिहास
अमेरिकी चुनाव में कई अन्य पार्टियों के होने के बावजूद चुनाव डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों के बीच होता है। जहां डेमोक्रेट्स की उम्मीदवार वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं। अगर हैरिस जीतती है तो वो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति के साथ-साथ अमेरिका की पहली भारतीय मूल की राष्ट्रपति भी बन जाएंगी।

व्हाइट हाउस में वापसी के प्रयास में ट्रंप
दूसरी ओर रिपब्लिकन उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। जो कि 2020 में हारने के बाद व्हाइट हाउस में वापसी का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि यदि ट्रंप जीतते हैं तो यह 100 वर्षों में पहला अवसर होगा जब कोई राष्ट्रपति दो गैर-संयुक्त कार्यकाल में पद ग्रहण करेगा।

मतदान और गिनती का समय
राज्यों के अनुसार मतदान के समय अलग-अलग होंगे, लेकिन अधिकांश स्थानों पर मतदान मंगलवार को अमेरिका के स्थानीय समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक होगा। जबकि मतदान शुरू होते ही एक्सिट पोल आना शुरू हो जाएगा, अंतिम परिणाम तब आएंगे जब सभी राज्यों में गिनती समाप्त हो जाएगी।


मतदान की प्रक्रिया पर एक नजर
जानकारी के अनुसार पहले मतदान 7 बजे ET (5:30 am IST) के आसपास छह राज्यों में बंद होंगे। जिसमें जॉर्जिया भी शामिल है। अंतिम मतदान हवाई (ब्लू राज्य) और अलास्का (रेड राज्य) में रात 12 बजे ET (10:30 am IST) बंद होगा। कुल वोट 1 बजे ET (11:30 am IST) तक बंद हो जाएंगे, जिसके बाद गिनती शुरू होगी। छोटे राज्यों के परिणाम जल्दी अनुमानित किए जा सकते हैं लेकिन कुछ महत्वपूर्ण युद्धभूमि राज्यों में विजेता का अनुमान लगाने में घंटों लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed