{"_id":"5f7625fa8ebc3e1a22571211","slug":"us-election-over-50-republican-former-american-national-security-officials-join-biden-endorsement","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले ट्रंप को झटका, बिडेन के समर्थन में आया 50 पूर्व रिपब्लिकन अधिकारियों का समूह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चुनाव से पहले ट्रंप को झटका, बिडेन के समर्थन में आया 50 पूर्व रिपब्लिकन अधिकारियों का समूह
Fri, 02 Oct 2020 04:47 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Oct 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे ही रोज चुनाव में कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। अमेरिकी चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर आ चुका है। प्रेसीडेंशियल डिबेट के कारण चुनावी माहौल और दिलचस्प बना हुआ है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस वक्त करारा झटका लगा जब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े 50 पूर्व रिपब्लिकन अधिकारियों ने जो बिडेन के समर्थन का फैसला किया। ये उन रिपब्लिक संगठनों से एक है जो ट्रंप को विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
इस ग्रुप को 70 सदस्यों के साथ लांच किया गया था। ये पूरी तरह से बिडेन समर्थित है साथ ही इसे 130 लोगों तक पहुंचाने की योजना है। इसमें शामिल लोगों ने सार्वजनिक रूप से रिपब्लिकन राष्ट्रपति के साथ संबंध तोड़ लिया है।
विज्ञापन
मीडिया के मुताबिक जो लोग बिडेन का समर्थन कर रहे हैं उनमें ट्रंप प्रशासन में काम करने वाले भी हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों ने रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों रोनाल्ड रीगन, जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रशासन में काम किया है।
ये समूह एक अखबार में विज्ञापन भी देगा, जिसमें ट्रंप पर कोरोना वायरस के खिलाफ असफल लड़ाई और आर्थिक मंदी से न लड़ पाने का जिक्र होगा। अब आगे देखना होगा, इस समूह के जो बिडेन समूह में शामिल हो जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप क्या रणनीति अपनाते हैं।