{"_id":"5f74d33c8ebc3e9b7b6a6602","slug":"us-election-in-a-debate-between-lies-and-jokes-trump-biden-transcended-decorum","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ-मजाक के बीच बहस में ट्रंप-बिडेन ने लांघी मर्यादा, मॉडरेटर को कहना पड़ा, ‘स्टॉप टॉकिंग’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
झूठ-मजाक के बीच बहस में ट्रंप-बिडेन ने लांघी मर्यादा, मॉडरेटर को कहना पड़ा, ‘स्टॉप टॉकिंग’
Thu, 01 Oct 2020 12:19 AM IST
Amit Mandal
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
US Election 2020
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच हुई 90 मिनट की पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट लगातार आक्रामक रही। इस दौरान रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप लगातार डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन की बात को काटकर अपनी बात कहते रहे। हालात उस वक्त हाथापाई जैसे हो गए जब ट्रंप ने बिडेन को टोका और पूर्व उपराष्ट्रपति ने मौजूदा राष्ट्रपति को ‘जोकर’ कहने के बाद उन्हें ‘शटअप’ तक कह डाला।
विज्ञापन
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बिडेन को बहस में लगातार बाधित करने पर उन्होंने ट्रंप को यह तक कह डाला कि यह पूरी तरह से ‘गैर-मर्यादित’ है। इस पूरी बहस में ट्रंप ने मतदाताओं को ऐसे काम बहुत कम गिनाए जो उन्हें आश्वस्त कर सकें कि देश का नेतृत्व बेहतर ढंग से हो रहा है। इस बहस के बीच में मॉडरेटर क्रिस वॉलेस (फॉक्स न्यूज) ने बार-बार राष्ट्रपति से अपने प्रतिद्वंद्वी को बोलने देने का आग्रह किया। लेकिन ट्रंप के बर्ताव में जब कोई अंतर दिखाई नहीं दिया तो एक बार वॉलेस ने दोनों से कहा, स्टॉप टॉकिंग (चुप हो जाएं)। ट्रंप ने एक बार फिर जब बिडेन को टोका तो वॉलेस ने कहा, उन्हें अपनी बात पूरी कर लेने दीजिए। इस पर ट्रंप ने तंज कसा, बिडेन को ये आता ही नहीं है। यही नहीं बल्कि दोनों नेताओं ने कई बार एक-दूसरे पर कटाक्ष किए और माखौल उड़ाया। बिडेन ने कहा कि ट्रंप झूठे और अब तक के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं।
विज्ञापन
बिडेन ने कहा ट्रंप है रूसी राष्ट्रपति के ‘पिल्ले’
डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बिडेन ने ट्रंप की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन कई मुद्दों पर रूस का सामना करने में नाकाम रहा है। इनमें एक मामला मॉस्को द्वारा अमेरिकी सैनिकों को मारने के लिए मदद की पेशकश भी शामिल है। इसके बाद बिडेन ने ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का ‘पिल्ला’ तक करार दे डाला।
विज्ञापन
एक-दूसरे से नहीं मिलाया हाथ
ट्रंप और बिडेन ने हालांकि कोरोना वायरस को लेकर एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया लेकिन दूसरी सच्चाई यह भी है कि वे दूर रहकर भी एक-दूसरे का अभिवादन कर सकते थे। जबकि सिर्फ दोनों ने एक-दूसरे को देखा और कुछ देर बाद बहस शुरू कर दी। दोनों ने ही एक-दूसरे पर मास्क और शारीरिक दूरी जैसे मुद्दों पर निशाना साधा।
भारत पर लगाए आंकड़े न देने के आरोप
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि भारत, चीन और रूस जैसे देश अपने यहां का सही आंकड़ा नहीं दे रहे हैं। आप नहीं कह सकते हैं कि वहां पर कितने लोग मरे और कितने कोरोना की चपेट में आए।। उन्होंने कहा, ये देश अपने सही आंकड़े नहीं बताते हैं। ट्रंप ने यह बात उस वक्त कही जब वे महामारी के दौरान भारत में हुई मौतों का जिक्र कर रहे थे।
भारतीय-अमेरिकी समर्थक ट्रंप-बिडेन में बंटे
डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय-अमेरिकी समर्थकों ने कहा कि रिपब्लिकन नेता ने पहली बहस में मैदान जीत लिया है जबकि डेमोक्रेट समर्थकों ने माना कि जो बिडेन ने व्हाइट हाउस पर कब्जा करने के लिए पूरी बहस को सफल बना दिया। अमेरिका की आबादी का एक फीसदी भारतवंशी समुदाय इन चुनावों में सबसे अहम भूमिका निभा रहा है। माना जा रहा है कि यह समुदाय जिस तरफ जाएगा उसकी सीटें पक्की हैं।
मॉडरेटर को कहना पड़ा, ‘स्टॉप टॉकिंग’
ट्रंप और बिडेन के बीच इस बहस के बीच में मॉडरेटर क्रिस वॉलेस (फॉक्स न्यूज) ने बार-बार राष्ट्रपति से अपने प्रतिद्वंद्वी को बोलने देने का आग्रह किया। लेकिन ट्रंप के बर्ताव में जब कोई अंतर दिखाई नहीं दिया तो एक बार वॉलेस ने दोनों से कहा, स्टॉप टॉकिंग (चुप हो जाएं)। ट्रंप ने एक बार फिर जब बिडेन को टोका तो वॉलेस ने कहा, उन्हें अपनी बात पूरी कर लेने दीजिए। इस पर ट्रंप ने तंज कसा, बिडेन को ये आता ही नहीं है। इस पर बिडेन ने कहा कि ट्रंप झूठे और अब तक के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं।