{"_id":"5f26047038ce2c395a6d4a2c","slug":"us-election-2020-us-intelligence-agency-warns-foreign-threats-overshadowed-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Election 2020: अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया आगाह, चुनावों पर विदेशी खतरों का साया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Election 2020: अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया आगाह, चुनावों पर विदेशी खतरों का साया
Sun, 02 Aug 2020 05:40 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 02 Aug 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
Donald trump and joe biden
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर विदेशी खतरों का साया मंडरा रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस बारे में आगाह करते हुए कहा है कि हाल के दिनों में विदेशी तत्व देश के चुनावी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए राजनीतिक चुनाव प्रचार अभियानों, प्रत्याशियों और अन्य राजनीतिक विरोधियों के निजी संचार माध्यमों से छेड़छाड़ की दिशा में सक्रियता से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विदेशी संस्थाएं भी मतदाताओं को भ्रम में डालने की मंशा से आक्रामक तरीके से दुष्प्रचार कर रही हैं। हालांकि, अमेरिका के दुश्मनों को चुनाव अभियानों या चुनाव प्रणाली में सेंध लगाने में कोई कामयाबी नहीं मिली है। अब तक इस बात के कोई सुबूत भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन