फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Election 2020,Joe Biden says, strengthening relations with India will be our priority

US Election 2020: बिडेन ने कहा-भारत से रिश्तों की मजबूती होगी हमारी प्राथमिकता

Sat, 19 Sep 2020 01:09 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 19 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
US Election 2020,Joe Biden says, strengthening relations with India will be our priority
US Election 2020 - फोटो : amar ujala

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के लोगों को लुभाने के लिए  रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही पार्टियों द्वारा काफी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। जहां ट्रंप का चुनाव अभियान मोदी को अपना करीबी मित्र बताते हुए ध्यान खींच रहा है वहीं डेमोक्रेट पार्टी भी दक्षिण एशिया में भारत-अमेरिकी रिश्तों को मजबूत रखना बिडेन प्रशासन की प्राथमिकता बता रहा है।

विज्ञापन


डेमोक्रेटिक प्रत्याशी  बिडेन ने चुनाव अभियान में कहा है कि उनका प्रशासन दक्षिण एशिया में आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही भारत-अमेरिका के बीच रिश्तों की मजबूती को प्राथमिकता देगा। बिडेन के अभियान का कहना है कि भारत-अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं।
विज्ञापन


हिंदू अमेरिकी पॉलिटिकल एक्शन कमेटी द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में बिडेन ने कहा कि हम भारत और अमेरिका को स्वाभाविक साझेदार मानते हैं और यदि बिडेन निर्वाचित होते हैं तो उनका प्रशासन भारत को उच्च प्राथमिकता पर रखेगा। भारतवंशियों के बीच बिडेन के चुनाव अभियान में उपराष्ट्रपति की प्रत्याशी कमला हैरिस को खास तवज्जो दी जा रही है जिन्होंने अमेरिका में इस पद के लिए नामित होने वाली पहली अश्वेत महिला के तौर पर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिडेन की जीत यानी दंगाईयों और चीन की जीत : ट्रंप
रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमारी पार्टी के लिए वोट का मतलब सुरक्षित समुदाय, अच्छी नौकरियों के मौकों के साथ अमेरिकियों का बेहतर भविष्य है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, यदि बिडेन की जीत होती है तो चीन जीतेगा और देश में उपद्रव का माहौल होगा। बिडेन की जीत के साथ विद्रोही, दंगाई, अराजकतावादी, आगजनी करने वाले, और झंडा जलाने वालों की जीत होगी।
 
ट्रंप ने गंवाई विरासत में मिली चीजें : बिडेन
डेमोक्रेट पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए दोनों की पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र किया। बिडेन ने कहा, मेरे जैसा शख्स अपने परिवार में कॉलेज जाने वाला पहला व्यक्ति था। हम किसी भी साधारण परिवार के व्यक्ति की तरह अच्छे हैं और ट्रंप जैसे लोगों से मुझे हमेशा दिक्कतें रही हैं जिन्हें विरासत में हर चीज मिली लेकिन उसे गंवा दिया।
 
पूर्व मॉडल एमी डोरिस ने ट्रंप पर लगाए यौन उत्पीडऩ के आरोप
पूर्व अमेरिकी मॉडल एमी डोरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। डोरिस ने कहा  कि 23 साल पहले 1997 में ओपन टेनिस चैंपियनशिप के दौरान ट्रंप ने उनके साथ जोर जबरदस्ती की थी। हालांकि ट्रंप ने इन आरोपों का खंडन किया है।


उनके वकीलों ने दावा किया है कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह का आरोप लगाया गया है। डोरिस ने प्रमाण के तौर पर उस कार्यक्रम की टिकटें और फोटो की प्रतियां समाचार पत्र को उपलब्ध कराई हैं जिनमें वह ट्रंप के आगे खड़ी हैं। उस समय ट्रंप एक नामी कारोबारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed