फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us election 2020 is the most expensive in history and expected to cost 14 Billion dollar

अमेरिका चुनाव: इतिहास के सबसे महंगे चुनाव पर 14 अरब डॉलर खर्च का अनुमान

Fri, 30 Oct 2020 12:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
us election 2020 is the most expensive in history and expected to cost 14 Billion dollar
US Election 2020 - फोटो : amar ujala

अमेरिका में इस वर्ष हो रहा राष्ट्रपति चुनाव देश के इतिहास का सबसे महंगा चुनाव बनने जा रहा है। इस चुनाव में पिछले राष्ट्रपति चुनाव के मुकाबले दोगुनी राशि खर्च होने का अनुमान है। इस बार करीब 14 अरब डॉलर खर्च होने की अनुमान है। शोध समूह ‘द सेंटर फॉर रेस्पॉनसिव पॉलिटिक्स’ ने कहा कि मतदान से पहले के आखिरी महीने में राजनीतिक चंदे में भारी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


शोध समूह के मुताबिक, इस राजनीतिक चंदे में भारी बढ़ोतरी की वजह से इस चुनाव में जो 11 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान लगाया गया था, वह पीछे छूट गया है। अनुमान है कि चुनाव में खर्च के पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन



समूह के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन अमेरिकी इतिहास के पहले प्रत्याशी होंगे जिन्होंने दानकर्ताओं से एक अरब डॉलर की राशि प्राप्त की। उनके प्रचार अभियान को 14 अक्तूबर को 93.8 करोड़ डॉलर मिले हैं जिससे रिपब्लिकन पार्टी के खेमे में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ट्रंप के कार्यकर्ताओं ने दानदाताओं से अब तक सिर्फ 59.6 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है जो बिडेन से लगभग आधी है। शोध समूह ने कहा, इस बार अरबपति हो या आम अमेरिकी, सभी ने काफी दान किया है। जबकि महिलाओं ने इस बार दान देने का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

चरमपंथी ने दी ट्रंप, ओबामा को धमकी : एफबीआई
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा है कि मिशिगन के गवर्नर को अगवा करने की साजिश रचने वाले एक शख्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा बिल क्लिंटन जैसी शख्सियतों को ऑनलाइन धमकी देने वाली टिप्पणियां की हैं।

एफबीआई के विशेष एजेंट क्रिस्टोफर लांग ने संघीय अदालत में कहा कि धमकी देने वाला डेलावर निवासी बैरी क्रॉफ्ट है। वह चरमपंथी अर्द्धसैनिक समूह के छह कथित सदस्यों में से एक है। 

बिडेन पर लगे गंभीर आरोप छुपा रहा मीडिया : ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप  ने मुख्यधारा की मीडिया और सोशल मीडिया कंपनियों पर उनके प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप छुपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे अमेरिका में प्रेस के दमन जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। एरिजोना की रैली में उन्होंने कहा, मीडिया बिडेन और उनके परिवार के खिलाफ नहीं लिखना चाहता। ट्रंप का इशारा जो बिडेन के बेटे हंटर के खिलाफ लगे आरोपों की ओर था। 

बिडेन ने कहा, नहीं करेंगे झूठे वादे
डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बिडेन ने कोरोना महामारी पर ट्रंप को एक बार फिर घेरते हुए कहा कि वे इस चुनाव में किसी भी तरह के ऐसे झूठे वादे नहीं करेंगे कि यह संकट दूर हो जाएगा। उन्होंने ट्रंप को इस महामारी से निपटने में नाकाम बताया। वे पहले भी इस मामले में ट्रंप पर निशाना साध चुके हैं। 3 नवंबर को चुनाव से पहले महामारी को लेकर अमेरिकी राजनीति गरमाई हुई है।


मुझे गर्व है कि मैं एक देशभक्त हूं : हैरिस
डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा, उन्हें गर्व है कि वे एक ऐसी अमेरिकी हैं, जो अपने देश से प्रेम करती हैं। हैरिस ने रिपब्लिकनों के उस आरोप को खारिज किया जिसमें उन्हें समाजवादी एजेंडा प्रचारित करने वाला बताया गया था। उन्होंने टक्सन में आयोजित एक रैली के दौरान कहा कि सब कुछ दांव पर लगा है और मेरे मूल्य मुझे एक देशभक्त बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed