{"_id":"5f14d36e49b2c30a7804d330","slug":"us-election-2020-donald-trump-refuses-to-commit-to-defeat-in-us-election-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप का अमेरिकी चुनाव में हार पर प्रतिबद्धता जताने से इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप का अमेरिकी चुनाव में हार पर प्रतिबद्धता जताने से इनकार
Mon, 20 Jul 2020 04:45 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Jul 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
Donald trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी व्हाइट हाउस चुनाव के हार के नतीजों को स्वीकार करने को लेकर सार्वजनिक प्रतिबद्धता जताने से इनकार कर दिया है। इसके लिए उन्होंने 2016 के चुनावों से हफ्तों पहले लगाई जा रही कयासों का जिक्र किया।
विज्ञापन
कई सर्वेक्षणों में ट्रंप को डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन से पीछे बताया जा रहा है। एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि चुनाव परिणामों को लेकर अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि वह अभी न तो हां और न ही नहीं कहने जा रहे हैं और पिछली बार भी उन्होंने ऐसा ही किया था। उन्होंने कहा कि पहली बात, वह चुनाव नहीं हार रहे हैं क्योंकि ये फर्जी पोल हैं। 2016 में भी फर्जी पोल हुए थे और अब फिर से हो रहे हैं।
विज्ञापन
मौजूदा राष्ट्रपति का ऐसा कहना अमेरिकी लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया पर पूर्ण विश्वास को कमतर दिखाता है लेकिन ट्रंप के लिए यह नया नहीं है। चार साल पहले हुए अमेरिकी चुनाव के कई सर्वेक्षणों में डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन से कड़ी टक्कर मिलने की बात कही जा रही थी तो कई में उनकी हार का आकलन लगाया जा रहा था लेकिन उन्होंने कहा था कि यदि डेमोक्रेट जीतता है तो वह चुनाव परिणामों का सम्मान करने को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताएंगे।
विज्ञापन